फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: छछरौली में बारिश से 500 एकड़ फसल खराब

विज्ञापन
विज्ञापन
छछरौली। शनिवार से सोमवार तक तीन दिन हुई बारिश से क्षेत्र की सड़कें क्षतिग्रस्त व लगभग 500 एकड़ फसलें पूरी तरह से बर्बाद हो गई।क्षेत्र में चारों तरफ तबाही का मंजर नजर आ रहा है। किसानों ने सरकार से स्पेशल गिरदावरी करवा मुआवजा देने की मांग की है। गांव को जोड़ने वाले लिंक रोड पूरी तरह से उखड़ गए। क्षेत्र के बाढ़ प्रभावित गांव में धान व गन्ने की फसल पूरी तरह से बर्बाद हो चुकी है। लेदी से प्रतापनगर जाने वाली सड़क पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई है। वहीं शेरपुर मोड़ से लेदी जाने वाली सड़क भी उखड़ चुकी है। इसके साथ छोटे-छोटे गांव को जोड़ने वाले सभी लिंक रोड बाढ़ के पानी की भेंट चढ़ चुके हैं। खेतों में फसलों के साथ मवेशियों का चारा भी पूरी तरह से बर्बाद हो चुका है।
विज्ञापन


बाढ़ प्रभावित गांव
लेदी,लेदा, बरौली, माजरा, तुगलपुर, दादुपुर सैनी, डमोली, रायपुर, तारूवाला, बलौली, सलेमपुर, खानपुर, हड़ोली, तिहाणों, लोप्पो,खानूवाला,चिंतपुर,ललहाडी, मानकपुर, कोट, दादुपुर जापान, दौलतपुर, चुहड़पुर मंगल सिह, शेरपुर, शाहपुर, नाहरताहरपुर, उर्जनी, याकूबपुर, दसौरा, दसौरी आदि गांव में बाढ़ ने जमकर तबाही मचाई है।किसानों ने सरकार से स्पेशल गिरधारी कर मुआवजे की मांग की है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें