फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दंपति और दो बेटों को लाठियों से पीटा, चार पर केस

Tue, 26 Jul 2016 12:38 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
यमुनानगर। छछरौली क्षेत्र के गांव दादूपुर सैनी में कुछ लोगों ने दंपति व उसके दो बेटों पर लाठियों व अन्य हथियारों से हमला कर घायल कर दिया। गांव के धर्म सिंह ने छछरौली पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसका कुछ दिन पहले गांव गुंदियाना निवासी अमर सिंह के साथ किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई थी। उस समय अन्य लोगों ने समझा कर मामला शांत करवा दिया। उसके बाद से आरोपी उससे रंजिश रखने लगे। वह अपनी पत्नी सरोज व लड़कों विकास तथा शुभम के साथ किसी काम से जा रहा था। रास्ते में अमर सिंह ने अपने साथियों हरपाल, कृष्ण कुमार तथा ऋषिपाल के साथ मिलकर उस पर और उसके परिवार के सदस्यों पर लाठियों व डंडों से हमला कर दिया। जांच अधिकारी एएसआई राजेश ने बताया कि चार के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। जल्द आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन


गंडासी से हमला कर किया घायल, तीन पर केस
छछरौली। कस्बे में किले वाली मस्जिद के पास बीच रास्ते रोककर कुछ लोगों ने गंडासी व अन्य हथियारों से हमला कर एक युवक को घायल कर दिया। खेड़ा मोहल्ला निवासी जावेद ने बताया कि कुछ दिन पहले उसका छछरौली निवासी शालू, सन्नी, रजनीश के साथ उसका किसी बात को लेकर तकरार हो गया था। उसके बाद से आरोपी उससे रंजिश रखने लगे। शनिवार को वह किसी काम से कस्बे में किले वाली मस्जिद के पास से जा रहा था। इस दौरान आरोपियों ने उसे बीच रास्ते रोक लिया और गंडासी, लाठी व डंडों से हमला कर दिया। हमले में वह गंभीर रूप से घायल हो गया। जांच अधिकारी एचसी प्रवीण ने बताया कि तीनों आरेापियों के खिलाफ मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें