फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छछरौली एसएचओ पर गाज, सुसाइड नोट में उठी थी उंगली

Sat, 30 Jul 2016 12:26 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
आत्महत्या
विज्ञापन
 छछरौली में ऑटो चालक के सुसाइड के बाद वर्दी पर लगे दाग धोने के प्रयास शुरू हो गए हैं। सुसाइड नोट में पुलिस पर उंगली उठने के बाद थाना छछरौली एसएचओ नवीन को बदल दिया गया है। उनके स्थान पर बिलासपुर एसएचओ को एसआई दीदार सिंह को चार्ज दिया गया है। फिलहाल मामले में किसी की गिरफ्तारी अभी नहीं हुई है।
विज्ञापन


गौरतलब है कि छछरौली के जोगियान मोहल्ला निवासी रजनीश राणा (54) की बुधवार शाम जहरीला पदार्थ निगलने से मौत हो गई थी। रजनीश उसपर व उसके दो बेटों पर दर्ज मारपीट के मामले से आहत था। मृतक की जेब से एक सुसाइड नोट मिला था। सुसाइड नोट में मृतक ने एसएचओ, एक एएसआई और तीन अन्य लोगों को अपनी मौत का जिम्मेदार ठहराया। सुसाइड नोट में नवनीत एसएचओ, एएसआई प्रवीण कुमार, छछरौली रशीद खान व उनका लड़का जुवेद खान और विशाल सिंगला के नाम दिए हुए थे। अब मामले में एसएचओ को बदल दिया गया है।

वर्जन
मामले की गहनता से जांच की जा रही है। सुसाइड नोट में लिखाई और साइन की भी गहनता से जांच की जाएगी। मृतक की लिखाई और साइन से सुसाइड नोट की लिखाई और साइन की जांच कराई जा रही है। आरोपी पाए जाने वालों का बख्शा नहीं जाएगा। मामले की जांच पूरी होते ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसआई दीदार सिंह, एसएचओ, छछरौली
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें