फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्क्रीनिंग प्लांट मालिकों पर अवैध खनन का केस दर्ज

Sun, 31 Jul 2016 12:06 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
अवैध खनन - फोटो : amarujala
विज्ञापन
थाना खिजराबाद पुलिस ने खनन जोन में लगे चार स्क्रीनिंग प्लांट मालिकों के खिलाफ अवैध खनन व चोरी के आरोप में केस दर्ज किया है।
विज्ञापन

माइनिंग ऑफिसर राजीव ने पुलिस को बताया कि उन्हें सूचना मिली थी कि खनन क्षेत्र में कुछ स्क्रीनिंग प्लांट मालिक चोरी से अवैध खनन करके स्क्रीनिंग प्लांट चला रहे हैं। जब उन्होंने टीम के साथ मौके का मुआयना किया तो खनन क्षेत्र में चौधरी स्क्रीनिंग प्लांट कोहिवाला, आर्यन स्क्रीनिंग प्लांट डोहीवाला, सुरेंद्र स्क्रीनिंग प्लांट तथा जेके स्क्रीनिंग प्लांट डोहीवाला में चोरी की अवैध खनन सामग्री बरामद हुई।
विज्ञापन


स्क्रीनिंग मालिकों को इसके दस्तावेज दिखाने के लिए कहा गया तो वह आनाकानी करने लगे। पुलिस ने जांच कर चारों स्क्रीनिंग मालिकों पर केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें