फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamunanagar: नकाबपोश बदमाशों ने परिवार को बंधक बना डाली डकैती, छह बदमाशों ने 6 लाख के जेवर, 8 लाख नकदी लूटी

Wed, 07 Feb 2024 06:15 PM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, यमुनानगर (हरियाणा)

सार

छह बदमाशों ने छह लाख के गहनों व आठ लाख रुपये की नकदी सहित 14 लाख की लूट की गई है। सभी आरोपी घर व बाहर लगे सीसीटीवी में कैद हो गए हैं।
विज्ञापन
सीसीटीवी में कैद वारदात - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हरियाणा के यमुनानगर के जगाधरी के बूडिया रोड पर स्थित ग्रीन विहार कॉलोनी में छह नकाबपोश बदमाशों ने समता प्लाईवुड फैक्टरी के ठेकेदार फजरूल हक को परिवार सहित चाकू की नोक पर बंधक बनाकर घर में डकैती डाली। वारदात बुधवार तड़के सुबह साढ़े तीन बजे की है। विरोध करने पर बदमाशों ने मारपीट कर मुंह पर टेप लगाकर बंधक बना लिया। बदमाश लगभग छह लाख की ज्वेलरी व साढ़े आठ लाख रुपये की नकदी लूट ले गए।

विज्ञापन


पूरी वारदात घर के अंदर और बाहर लगे सीसीटीवी में कैद हो गई। बदमाशों के जाने के बाद परिवार सदस्यों ने खुद किसी तरह से बंधक से मुक्त कराया और पुलिस को सूचना दी। इसके बाद पुलिस व सीआइए की टीमें मौके पर पहुंची और साक्ष्यों को जुटाया। थाना शहर जगाधरी पुलिस ने फजरूल हक की शिकायत पर अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज तफ्तीश शुरू कर दी है।
विज्ञापन

पुलिस को दी शिकायत में फजरूल हक ने बताया कि वह ग्रीन विहार कॉलोनी में इंडियन पब्लिक स्कूल के साथ वाली गली में रहता है और बूडिया जगाधरी रोड पर समता प्लाईबोर्ड फैक्टरी प्रेस मशीनों की ठेकेदारी करता है।

इसके अलावा इसी रोड पर बनी जामा मस्जिद की देखरेख की जिम्मेदारी भी उसके पास है। घर में पत्नी नूर नाहर व तीन बेटियां व एक बेटे के साथ रहता है। घर में दरवाजे पुराने होने के कारण मरम्मत का काम पिछले 15 दिन से चल रहा है।

ऐसे में घर के मुख्य दरवाजे पर ताला व चिटकनी न होने के कारण दरवाजे को बंद उसके पीछे प्लास्टिक की कुर्सी लगाई थी और घर का मेन गेट अंदर से बंद था। फजरूल ने बताया कि मंगलवार 11 बजे उसकी तीनों बेटियां फरजाना, फैराना और उमेरा अपने कमरे में सोने के लिए चली गई। वह पत्नी नूर नाहर व बेटे आरिफ के साथ अपने कमरे में सो रहे थे। बुधवार सुबह करीब साढे तीन बजे मेन दरवाजा खुलने व कुर्सी हटने की आवाज सुनने पर उठ गया।

जब उसने लॉबी में झांक कर देखा तो छह युवक खड़े थे। उनमें से दो युवक बेटियों के कमरे में चले गए और अन्य चार युवकों ने जबरदस्ती से पकड़ लिया और चाकू की नोक पर उसके कमरे में ले गए। इनमें से एक युवक ने उसकी गर्दन पर चाकू रख दिया और दूसरे ने पत्नी नूर नाहर को भी चाकू दिखाकर चुप बैठने को कहा। उसने विरोध किया तो दोनों आरोपियों ने उससे मारपीट शुरू कर दी।

दोनों नकाबपोश युवकों ने चाकू की नोक पर उन्हें घर में पड़ी सारी नकदी व ज्वेलरी को हवाले करने के लिए कहा। परिवार के जान के डर से उसने एलईडी पैनल में बने दराज से डेढ़ लाख रुपये निकाल कर दे दिए और अन्य युवकों ने कमरे ही रखी दोनों अलमारियों को खोलकर सामान को बाहर फेंक खंगाला शुरू कर दिया। अलमारी में बने लॉकर का लॉक लगा होने पर बदमाशों ने उससे चाबी मांगी। जब उसने विरोध किया तो बदमाशों ने फिर मारपीट शुरू कर दी और जबरदस्ती लॉक को तोड़कर सात लाख रुपये निकाल लिए। इसी तरह दूसरी अलमारी के दराज से करीब 10-11 तोले सोना निकाल लिया।
विज्ञापन


पुलिस को सूचना देने पर जान से मारने की दी धमकी
फजरूल हक ने बताया कि जब बदमाश उसके हाथ पैर बांध रहे यह देखकर पत्नी नूर नहार चिल्लाना शुरू कर दिया। इस पर बदमाशों थप्पड़ मारने शुरू कर दिए और जाते समय पुलिस को सूचना देने पर जान से मारने की धमकी भी दी। बदमाशों के जाने के बाद पत्नी ने उसके हाथ खोले और बगल वाले कमरे में जाकर देखा तो तीनों बेटियों के मुंह पर टेप लगा था और हाथ जूते के फीते से बंधे थे। बदमाश जाते समय मोबाइल भी साथ ले गए। उधर पुलिस ने अलग-अलग जगहों के सीसीटीवी को खंगाला शुरू कर दिया है।

घटनास्थल का जायजा लेने के बाद बदमाशों को काबू करने के लिए सीसीटीवी खंगाले जा रहे हैं। फुटेज में छह आरोपी दिखाई दिए हैं। टीमे आरोपियों को दबोचने के लिए अलग-अलग जगहों पर दबिशें दे रही हैं। - कंवलजीत सिंह, इंचार्ज, सीआइए एक।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें