फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

साहिल को भेजा जेल, अन्य हमलावर व बीआर गैंग सरगना को पकड़ने में पुलिस अभी भी फेल

Mon, 09 Jan 2017 12:05 AM IST
amar ujala beuro yamunanagar
विज्ञापन
विज्ञापन
कोर्ट परिसर में एमआर गैंग के सरगना मोनू राणा पर हत्या के इरादे से गोली चलाने वाले बीआर गैंग के साहिल को रविवार को रिमांड के बाद दोबारा कोर्ट में पेश किया गया। जहां से उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। रिमांड में पुलिस साहिल द्वारा बताए गए स्थानों पर दबिश देने के बाद भी एसआई जोगिंद्र को गोली मारने वाले दूसरे हमलावर गौरव और बीआर गैंग के सरगना भूपी राणा को पकड़ने में सफल नहीं हो पाई है।
विज्ञापन



तीन दिन के रिमांड के अंतिम दिन पुलिस ने पकड़े गए साहिल से भूपी राणा व गौरव राणा के ठिकानों के बारे में जानकारी ली। पूछताछ में साहिल ने बताया कि उसने मोनू राणा पर फायरिंग करने के लिए यूपी से इटालियन पिस्टल गौरव की मदद से खरीदी थी। जिसके लिए भूपी राणा ने पैसे दिए थे। देशी पिस्टल में बार-बार गोली डालने के कारण वे फंस न जाए, इसलिए इटालियन पिस्टल खरीदी गई। पूछताछ के बाद साहिल द्वारा बताए गए बीआर गैंग के ठिकानों पर देर शाम तक दबिश दी गई। इस दौरान बरवाला, अंबाला व यमुनानगर के कई स्थानों पर दबिश दी गई। लेकिन बीआर गैंग के सरगना भूपी राणा और गौरव को पकड़ने में पुलिस को कोई सफलता नहीं मिल पाई।

ये है मामला :
अंबाला के एमआर गैंग के सरगना शमशेर सिंह उर्फ मोनू राणा को बुधवार को फर्कपुर थाने में 21 अक्तूबर 2015 को दर्ज हत्या के प्रयास व आर्म्स एक्ट के मामले में जिला अदालत में पेशी पर अंबाला जेल से लाया गया था। कोर्ट में पेशी के बाद जैसे ही पुलिस कर्मचारी शमशेर सिंह उर्फ मोनू राणा को कोर्ट रूम से बाहर लेकर आए तो कोर्ट गैलरी में मौजूद बीआर गैंग के सदस्य अंबाला के गांव शहजादपुर निवासी साहिल राणा ने उस पर गोलियां चला दी।
विज्ञापन



एक गोली शमशेर सिंह उर्फ मोनू राणा की पीठ में लगी और दूसरी गोली उसकी बाजू में लगी। कोर्ट में अन्य मामले में गवाही देने आए एसआई जोगिंद्र सिंह राणा ने आरोपी साहिल को पकड़ना चाहा तो आरोपी के दूसरे साथी गौरव ने उस पर गोली चला दी। गोली एसआई जोगिंद्र राणा की टांग पर लगी। जिसका फायदा उठाते हुए आरोपी साहिल और गौरव हवा में अपनी पिस्टल लहराते हुए भागने लगे। दोनों पहली मंजिल से उतरकर कोर्ट परिसर से बाहर तक आ गए। इस दौरान गोलियों की आवाज सुनकर अदालत में तैनात पुलिस की स्कॉट गारद की टीम ने उनका पीछा कर साहिल को पकड़ लिया, जबकि उसका दूसरा साथी गौरव भागने में कामयाब हो गया। बतां दे कि दोनों गैंग का अंबाला में कई बार झगड़े हो चुके है। अंबाला जेल में बीआर गैंग के सदस्य व साहिल का भाई और मोनू राणा के बीच मारपीट हुई थी। इसी का बदला लेने के लिए साहिल ने अपने साथी गौरव के साथ मिलकर मोनू राणा पर हमला किया।

कोर्ट परिसर में फायरिंग करने वाले मुख्य आरोपी साहिल को रविवार को फिर से कोर्ट में पेश किया गया। जहां से उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। साहिल द्वारा बताए बीआर गैंग के ठिकानों पर पुलिस दबिश दे रही है। जल्द ही अन्य आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन

प्रदीप राणा, इंचार्ज, डिटेक्टिव स्टाफ यमुनानगर।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें