फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नाबालिग से छेड़छाड़ के आरोपी ने किया आत्महत्या का प्रयास

Sun, 24 Jul 2016 11:44 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, यमुनानगर।
विज्ञापन
crime - फोटो : demo pic
विज्ञापन
सदर थाना क्षेत्र के गांव सुखपुरा में शनिवार देर रात एक युवक पड़ोस में रहने वाली नाबालिग लड़की के घर में घुस गया। लड़की से छेड़छाड़ करने पर परिजनों ने उसे पकड़ कर कमरे में बंद कर दिया। लेकिन आरोपी ने घर में ही चुनरी से फंदा लगाकर आत्महत्या का प्रयास किया। आनन फानन में परिजनों ने युवक को दबोचा और उसे पुलिस को सौंप दिया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन


सुखपुरा निवासी एक लड़की ने थाना सदर यमुनानगर पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह 9वीं कक्षा में पढ़ती है। शनिवार रात वह अपने कमरे में सोई हुई थी। देर रात को पड़ोस में रहने वाला मुनीश दीवार फांद कर घर में घुस आया और उसके कमरे में आ गया। मुनीश ने गलत नीयत के इरादे से उसकी बाजू को पकड़ लिया। यह देखते ही उसने शोर मचा दिया। शोर सुनकर दूसरे कमरे में सो रहे उसके परिजन जाग गए। उन्होंने मुनीश को पकड़ लिया और कमरे में बंद कर दिया। परिजनों ने इसकी सूचना गांव के सरपंच व पुलिस को दी। लड़की के मुताबिक मुनीश जब कमरे में बंद था तो उसने चुनरी से फंदा लगाया और आत्महत्या का प्रयास किया।

लेकिन उसके परिजनों ने समय रहते उसे बचा लिया। कुछ देर में ही पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने आरोपी युवक को हिरासत में ले लिया और उसका मेडिकल कराया। पुलिस ने उसके खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें