फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फौजी की पत्नी की घर में घुसकर हत्या: गला रेतकर फरार हुआ हमलावर, सिविल अस्पताल में उपचार के दौरान तोड़ा दम

Sun, 15 Feb 2026 12:31 PM IST
नवीन दलाल संवाद न्यूज एजेंसी, यमुनानगर

सार

परिजनों ने बताया कि मोनिका की शादी करीब दस साल पहले अंबाला के कलरेड़ी गांव निवासी जसवीर सिंह से हुई थी, जो सेना में तैनात हैं और फिलहाल जम्मू-कश्मीर में पोस्टेड हैं। करीब तीन साल पहले पिता की मौत के बाद मोनिका अपने सात वर्षीय बेटे के साथ यमुनानगर में मां के घर रह रही थी।
विज्ञापन
मृतका - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

थाना छप्पर क्षेत्र के भंभोल गांव में शनिवार देर रात फौजी की पत्नी की घर में घुसकर हत्या कर दी गई। नहीं वारदात को अंजाम देकर हमलावर मौके से फरार हो गया। गंभीर रूप से घायल महिला को परिजन तुरंत जगाधरी के सिविल अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। 

विज्ञापन


 मृतका की पहचान 34 वर्षीय मोनिका के रूप में हुई है। पुलिस की प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि रात करीब साढ़े 11 बजे मोनिका अपने कमरे में सो रही थी, तभी एक व्यक्ति घर में घुस आया और उस पर चाकू से हमला कर दिया। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक आरोपी ने महिला की गर्दन पर कई वार किए, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई। मोनिका की चीखें सुनकर परिवार के अन्य सदस्य कमरे में पहुंचे, लेकिन तब तक आरोपी फरार हो चुका था।

विज्ञापन


परिजनों ने घायल मोनिका को तुरंत अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने बताया कि अधिक खून बहने और गर्दन की नस कटने के कारण उसकी मौत हो गई। सूचना मिलते ही थाना छपरा पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटनास्थल के पास से एक चाकू भी बरामद हुआ है, जिससे हत्या किए जाने की आशंका जताई जा रही है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि परिजनों के बयान दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन


परिजनों ने बताया कि मोनिका की शादी करीब दस साल पहले अंबाला के कलरेड़ी गांव निवासी जसवीर सिंह से हुई थी, जो सेना में तैनात हैं और फिलहाल जम्मू-कश्मीर में पोस्टेड हैं। करीब तीन साल पहले पिता की मौत के बाद मोनिका अपने सात वर्षीय बेटे के साथ यमुनानगर में मां के घर रह रही थी। पुलिस अब हत्या के पीछे के कारणों और आरोपी की तलाश में जुटी हुई है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें