फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो दोस्तों की बहनों ने एक-दूसरे के भाई पर लगाया छेड़छाड़ व दुष्कर्म के प्रयास का आरोप

Wed, 20 Jan 2016 11:35 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ यमुनानगर
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
महिला थाने में छेड़छाड़ व दुष्कर्म के प्रयास के दो मामले दर्ज किए गए हैं। एक मामला नाबालिगा की शिकायत पर दर्ज हुआ है। दोनों शिकायतकर्ता के भाईयों का एक-दूसरे के घर आना-जाना था। पुलिस इस मामले की सच्चाई पता करने में जुट गई है।

थाना क्षेत्र की एक कॉलोनी में रहने वाली 16 साल की किशोरी ने महिला पुलिस थाने में शिकायत दी कि उसके भाई के दोस्त का उसके घर आना-जाना था। गत 17 जनवरी को उसके भाई का दोस्त अपने एक अन्य साथी के साथ उनके घर आया। उस समय वह घर पर अकेली थी। आरोप है कि उन दोनों ने उसके साथ छेड़छाड़ की व दुष्कर्म करने का प्रयास किया। जब उसने चिल्लाना शुरू किया तो दोनों वहां से भाग गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस ने उसकी शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया। अगले दिन इस मामले के एक आरोपी की 29 साल की बहन ने महिला पुलिस थाने में शिकायत दी कि छेड़छाड़ व दुष्कर्म का मामला दर्ज करवाने वाली नाबालिगा का भाई उसके भाई का दोस्त है। गत 18 जनवरी को वह उसके घर आया और उसने उसके साथ छेड़छाड़ की। उसके शोर मचाने पर वह मौके से भाग गया। पुलिस ने उसकी शिकायत पर आरोपी युवक के खिलाफ छेड़छाड़ का मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। महिला थाना पुलिस ने दोनों मामलों में तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें