फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यमुनानगर: झंडा गांव में लोगों ने शराब ठेके पर जड़ा ताला, रोजाना शराबी छात्राओं से नशे में करते हैं छेड़छाड़

Fri, 29 Sep 2023 12:25 PM IST
नवीन दलाल संवाद न्यूज एजेंसी, यमुनानगर (हरियाणा)

सार

यमुनानगर के सालाहपुर गांव में 12वीं कक्षा तक राजकीय सीनियर सेकेंडरी स्कूल है। इस स्कूल में सालाहपुर के अलावा झंडा व असगरपुर गांव के छात्र-छात्राएं भी पढ़ती हैं। झंडा गांव के रकबे में शराब का ठेका रखा हुआ है। यह ठेका स्कूल के रास्ते में है।
विज्ञापन
लोगों का प्रदर्शन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

यमुनानगर के साढौरा के झंडा गांव में ठेके के सामने खड़े होकर रोजाना मनचले व लोग शराब पीते हैं। शराब के नशे में वह स्कूल से लौट रही छात्राओं व गांव की बहू बेटियों पर अभद्र कमेंट करते हैं। इससे परेशान आज झंडा गांव के लोगों ने शराब के ठेके पर ताला जड़ दिया। लोगों ने प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की और गांव से ठेका हटाने की मांग की। लोगों ने कहा कि जब तक गांव से ठेका हटाया नहीं जाता तब तक वह ताला नहीं खोलेंगे। यदि ठेका खोलने की कोशिश की तो ग्रामीण अपने तरीके से इस मामले को निपटाएंगे।

विज्ञापन


रोजाना शराबी नशे में करते हैं छेड़छाड़
झंडा के सरपंच पवन, असगरपुर के सरपंच जसपाल, बलबीर सिंह, सुरेंद्र, लाभ सिंह, रिशिपाल, राजकुमार, मामचंद ने बताया कि सालाहपुर गांव में 12वीं कक्षा तक राजकीय सीनियर सेकेंडरी स्कूल है। इस स्कूल में सालाहपुर के अलावा झंडा व असगरपुर गांव के छात्र-छात्राएं भी पढ़ती हैं। झंडा गांव के रकबे में शराब का ठेका रखा हुआ है। यह ठेका स्कूल के रास्ते में है। रोजाना ठेके पर खड़े होकर मनचले व वहां से गुजरने वाले लोग शराब पीते हैं। दोपहर को छुट्टी के बाद जब छात्राएं स्कूल से घर लौट रही होती हैं तो शराबी उनके साथ छेड़छाड़ करते हैं। साथ ही गांव की महिलाएं व युवतियां जब शाम को घूमने जाती हैं तो उन पर भी अभद्र कमेंट करते हैं। यह रोजाना का काम हो गया है। इसलिए आज मजबूरन लोगों ने शराब के ठेके पर ताला जड़ दिया।

शराब पीकर हो चुकी है चार लोगों की मौत
झंडा के सरपंच पवन, असगरपुर के सरपंच जसपाल, बलबीर सिंह ने बताया कि कुछ दिन पहले शराब ठेके के पास एक लावारिस लाश मिली थी। माना जा रहा है कि उसकी शराब पीने से मौत हुई थी। इससे पहले चार लोगों की शराब पीने से उक्त गांवों में मौत हो चुकी है। आने वाले दिनों में और भी लोगों की मौत शराब पीने से हो सकती है। इसलिए ठेके का यहां से हटना जरूरी है।
विज्ञापन


पंचायतों ने पास कर रखा है प्रस्ताव
झंडा, असगरपुर व सालहपुर गांवों की ग्राम पंचायतों ने शराब के इस ठेके को हटाने के लिए कुछ माह पहले प्रस्ताव पास किया था। यह प्रस्ताव डीसी को दिया गया था। सरपंचों का कहना है कि डीसी ने ठेका हटाने के आदेश दिए थे, लेकिन अभी तक यह ठेका गांव में चल रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें