फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यमुनानगर: पिंडदान करने हरिद्वार जा रहे कार सवार पंजाब के परिवार को ट्राला ने मारी टक्कर, एक की मौत, सात घायल

Wed, 07 Jul 2021 10:11 PM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, यमुनानगर (हरियाणा)

सार

पंजाब के खन्ना का परिवार हरिद्वार पिंड दान करने जा रहा था। लेकिन वहां पहुंचने से पहले यमुनानगर में अंबाला रोड पर कैल के पास हादसे का शिकार हो गया। आरोप है कि ट्राला चालक ने लापरवाही से कार को सीधी टक्कर मार दी। इस हादसे में एक की मौत हो गई है और सात लोग घायल हैं। पुलिस ने आरोपी चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हरिद्वार गंगा नदी में पिंडदान करने जा रहे पंजाब के खन्ना के एक परिवार की कार व ट्राले की आमने-सामने की भिडंत हो गई। टक्कर इतनी जोरदार हुई कि कार के परखच्चे उड़ गए। हादसे में कार में सवार खन्ना जिले के गांव राज्जेवाला निवासी सुरेंद्र सिंह (50) की मौत हो गई। जबकि उनकी पत्नी, बेटे व भाई समेत परिवार के सात अन्य लोग घायल है। हादसे के बाद मौके पर चीख पुकार मच गई। राहगीरों ने बड़ी मुश्किल से घायलों को बाहर निकाला और अस्पताल में दाखिल कराया। 

विज्ञापन


पुलिस ने आरोपी ट्राला चालक पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। जानकारी अनुसार पंजाब के खन्ना जिले के गांव राज्जेवाला निवासी सुरेंद्र सिंह (50) की मां की मौत वर्ष 2015 में हुई थी। उनकी आत्मा की शांति के लिए परिवार हर साल पिंडदान करने हरिद्वार जाता है। 

बुधवार सुबह सुरेंद्र सिंह परिवार के साथ आई 10 कार में सवार होकर हरिद्वार जा रहा था। कार में भाई हरिओम, पत्नी ज्योति रानी, बेटा हरीश (18), भाभी रजनी, भतीजी 12 वर्षीय गीतिका, 13 वर्षीय हिमानी और भतीजा पांच वर्षीय हर्षित भी थे। कार को सुरेंद्र का भाई हरिओम चला रहा था। सुरेंद्र के बेटे हरीश ने बताया कि उसके चाचा बेहद आराम से कार चला रहे थे। जब वे अंबाला रोड पर कैल के नजदीक पहुंचे तो सामने से तेज गति से एक ट्राला आया। आरोप है कि चालक ने लापरवाही से ट्राले से उनकी कार को सीधी टक्कर मार दी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

बुरी तरह फंसे थे सुरेंद्र व हरिओम

हादसे के बाद कार में सवार लोगों में चीख पुकार मच गई। आसपास के लोग व राहगीर तुरंत कार के पास पहुंचे। किसी तरह से कार की पिछली सीट पर बैठे बच्चों व महिलाओं को बाहर निकला गया। किसी के सिर में चोट लगी थी तो किसी के हाथ व पैर में चोट आई। 

अगली सीट पर बैठे सुरेंद्र व कार चला रहे हरिओम कार में बुरी तरह से फंस चुके थे। राहगीरों ने कड़ी मशक्कत के बाद खिड़कियों व कार की बॉडी को तोड़कर उन्हें बाहर निकाला। इसके बाद राहगीरों ने एंबुलेंस की मदद से उन्हें अस्पताल पहुंचाया। जहां चिकित्सकों ने सुरेंद्र को मृत घोषित किया, जबकि अन्य घायलों को उपचार दिया गया। 

पांच साल पहले हुए हादसे के बाद चलने फिरने में असमर्थ थे सुरेंद्र
मृतक के बेटे हरीश ने बताया कि उसके पिता सुरेंद्र वर्ष 2016 में पंजाब में ही हुए सड़क हादसे में घायल हो गए थे। तब वह बाइक पर किसी काम से खन्ना जा रहे थे। हादसे में उनकी टांग टूट गई थी। बाद में ऑपरेशन कर उनकी टांग में रॉड डाली गई थी। इसके बाद उन्हें अधरंग हो गया था। तब से वे चलने फिरने में असमर्थ थे। 

सदर जगाधरी थाना प्रभारी सुभाष चंद्र का कहना है कि मृतक के शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों के हवाले कर दिया गया है। मामले में आरोपी ट्राला चालक पर केस दर्ज कर लिया है। आरोपी चालक की तलाश की जा रही है। जल्द ही उसे गिरफ्तार किया जाएगा। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें