फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नाले में पड़ा मिला व्यक्ति का शव

Wed, 20 Jan 2016 11:43 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/यमुनानगर
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
छप्पर थाना क्षेत्र के गांव गधौला में एक व्यक्ति का शव नाले में पड़ा मिला। मृतक की शिनाख्त उत्तर प्रदेश के हथीनपुर निवासी विजय उर्फ छोटू के रूप में हुई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के बाद परिजनों का सौंप दिया।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार बुधवार सुबह सात बजे जब गांव गधौली के लोग सुबह खेतों में जाने लगे तो उन्हें गांव के बाहर नाले में एक शव पड़ा दिखाई दिया। लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को नाले से बाहर निकाला। मृतक व्यक्ति के कपड़ों की तलाशी ली गई तो उसमें से एक शराब की बोतल मिली। शरीर पर कोई चोट का निशान नहीं था। पुलिस ने आसपास के लोगों से उसकी शिनाख्त की तो मृतक की पहचान उत्तर प्रदेश के जिला मऊ के गांव हमीनपुर निवासी 34 वर्षीय विजय उर्फ छोटू के रूप में हुई। मृतक व्यक्ति गांव गधौला निवासी नरेश कुमार के पास कई सालों से खेती बाड़ी का काम करता था। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर उसके मालिक नरेश का सूचना दी। नरेश के मौके पर पहुंचने पर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कार्रवाई के बाद परिजनों के हवाले कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें