फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पति संग घर लौट रही रिटायर्ड अध्यापिका से छीना नकदी से भरा बैग

Sat, 12 Dec 2015 12:32 AM IST
यमुनानगर/ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
जगाधरी बिलासपुर मार्ग पर पति संग बाइक पर घर लौट रही रिटायर्ड अध्यापिका से बाइक सवार दो युवकों ने एक लाख दस हजार रुपये की नकदी से भरा बैग छीन लिया। इसके बाद आरोपी जगाधरी की तरफ फरार हो गए। महिला पंजाब नेशनल बैंक बिलासपुर से प्लाट खरीदने के लिए नकदी निकलवाकर घर लौट रही थी।
विज्ञापन


घटना की सूचना मिलते ही डीएसपी बिलासपुर सुभाष चंद, एसएचओ जोगिंद्र सिंह व सीआईए टीम पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंची। पुलिस ने मामले की जांच के बाद दो अज्ञात युवकों पर मामला दर्जकर कार्रवाई शुरू कर दी है।


कस्बा बिलासपुर के गांव सलेमपुर निवासी सुशीला रिटायर्ड अध्यापिका है। शुक्रवार को सुशीला पंजाब नेशनल बैंक से नकदी निकलवाने के लिए अपने पति बृज लाल के साथ बिलासपुर आई।
विज्ञापन


उसने प्लाट खरीदने के लिए बैंक से एक लाख दस हजार रुपये नकदी निकलवाई। बैंक से नकदी निकलवाने के बाद उसने उसे एक बैग में रख लिया। दोपहर बाद लगभग सवा तीन बजे वह बैंक अपने पति बृज लाल के साथ बाइक पर सवार होकर अपने गांव की ओर चल दी। जैसे ही दोनों पति पत्नी बिलासपुर जगाधरी मुख्य मार्ग पर एक निजी स्कूल के समीप पहुंचे तो पीछे से बाइक पर दो अज्ञात युवक तेज गति से आए।

आरोपियों ने उनकी बाइक के नजदीक आकर अपनी बाइक की रेस कम कर दी। इससे पहले वे कुछ समझ पाते बाइक पर पीछे बैठे युवक ने सुशीला के पास से नकदी से भरा बैग छीन लिया। इसके बाद आरोपी तेज गति से जगाधरी की तरफ फरार हो गए। उन्होंने तुरंत इसकी सूचना कंट्रोल रूम में दी।

 सूचना मिलते ही बिलासपुर डीएसपी सुभाष चंद, एसएचओ जोगिंद्र सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने मामले की जांच करने के बाद दो अज्ञात युवकों के खिलाफ मामला दर्जकर कार्रवाई शुरू कर दी है।

सीसीटीवी की खंगाली फुटेज
डीएसपी ने मौके पर पहुंचकर रिटायर्ड अध्यापिका सुशीला व उसके पति बृज लाल से मामले की जानकारी ली। इसके बाद पुलिस पंजाब नेशनल बैंक में पहुंची। यहां पुलिस ने बैंक के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली। लेकिन सीसीटीवी में आरोपियों को कोई सुराग नहीं लग पाया।

वर्जन:::::
जगाधरी मार्ग पर महिला से एक लाख दस हजार रुपये की नकदी छीनने की घटना की सूचना मिलने पर वे मौके पर पहुंचे। बैंक के सीसीटीवी कैमरे से फुटेज खंगाली जा रही है, मामले की जांच की जा रही है। दो अज्ञात युवकों पर मामला दर्जकर लिया गया है। थाना बिलासपुर व सीआईए की दो टीमें मामले की छानबीन जुटी हुई है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन

- सुभाष चंद, डीएसपी, बिलासपुर।

फोटो : 24, 25
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें