फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिनदहाड़े बाइक सवार से नौ लाख लूटने की कोशिश

Tue, 06 Sep 2016 12:54 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,यमुनानगर
विज्ञापन
लूट - फोटो : ब्यूरो
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

यमुनानगर। चार लुटेरों ने सोमवार दोपहर को चंडीगढ़ की एमएस इनफो सिस्टम कंपनी के एक्जीक्यूटिव से नौ लाख रुपये लूटने की कोशिश की। बदमाश एक्जीक्यूटिव पर डंडे बरसाते रहे, लेकिन उन्होंने पैसों से भरा बैग नहीं छोड़ा। लोगों को अपनी ओर आते देख लुटेरे बैग छोड़कर भाग निकले। सूचना पर डीएसपी हेडक्वार्टर आदर्शदीप सिंह, सिटी एसएचओ देवेंद्र सिंह मौके पर पहुंच गए। घायल को ट्रॉमा सेंटर पहुंचाया। पुलिस ने चार अज्ञात युवकों के खिलाफ लूट की कोशिश का केस दर्ज कर लिया है।

उत्तर प्रदेश के सहारनपुर जिले के गांव पहलवानपुर निवासी विपिन रोहिला ने पुलिस को बताया कि वह चंडीगढ़ की सीएमएस इंफो सिस्टम कंपनी में एक्जीक्यूटिव है। करीब 13 साल से वह यमुनानगर में विभिन्न कोरियर केंद्रों से कैश कलेक्शन कर रहे हैं। सोमवार को भी उन्होंने यमुनानगर के विभिन्न कोरियर्स से कैश कलेक्ट किया। इस दौरान उनके पास करीब नौ लाख रुपये जमा हो गए। इस रकम को बैग में रखने के बाद वे छोटी लाइन स्थित एक कोरियर केंद्र से कैश लेने जा रहे थे। इसके बाद उन्हें पूरे कैश को कंपनी के खाते में बैंक में जमा करवाना था।
विज्ञापन


वह अपनी बाइक लेकर छोटी लाइन पर स्थित कमला नगर के नजदीक पहुंचे तो सामने से चार युवक डंडे आदि लेकर आ गए। वह कुछ समझ पाते इससे पहले ही वे युवक उनसे बैग छीनने लगे। लेकिन, उन्होंने बैग नहीं छोड़ा। इस पर हमलावरों ने उन पर डंडों से हमला किया। हमले के बाद वे बाइक से नीचे गिर गए और सिर पर लगा हेल्मेट भी नीचे गिर गया। लुटेरों ने उनके सिर में भी डंडा मारा, लेकिन उन्होंने बैग नहीं छोड़ा। वह बैग को अपनी छाती से लगा कर पेट के बल लेट गए। इस दौरान लुटेरे उन पर हमले से वार करते रहे, लेकिन उन्होंने बैग नहीं छोड़ा।

उनकी चीख सुनकर आसपास के लोग मौके पर आने लगे तो हमलावर भाग निकले। आसपास के लोगों ने लुटेरों को पकड़ने का प्रयास किया, लेकिन वे पकड़ में नहीं आए। आसपास के लोगों ने घायल विपिन को ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया।

गली में खड़ी मिली बाइक
वारदात से कुछ दूरी पर पुलिस को एक बिना नंबर की बाइक खड़ी मिली। बताया जा रहा है कि यह बाइक लुटेरों की है। पुलिस ने बाइक को कब्जे में ले लिया। इसके बाद पुलिस ने वीटी करवाई, लेकिन किसी भी थाने में बाइक चोरी का केस दर्ज नहीं किया जाए।

सीसीटीवी फुटेज खंगाली
वारदात के बाद पुलिस ने घटनास्थल का दौरा किया। पुलिस ने आसपास के लोगों से वारदात के बारे में पूछताछ की। पुलिस ने घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी देखी, लेकिन कोई सुराग हाथ नहीं लगा।

बढ़ा क्राइम का ग्राफ
महीने भर में 35 से अधिक चोरी, तीन लूट और तीन स्नेचिंग की घटनाएं हो चुकी हैं। यह संख्या बीते माह की अपेक्षा अधिक है। 24 घंटे में यह दूसरी लूट से संबंधित वारदात है। इससे पहले रविवार अलसुबह तीन बदमाशों ने खजूरी के नजदीक खर्दी मार्ग पर ऑटो चालक को गन्ने से बांधकर उसका ऑटो, 2700 रुपये नकद, मोबाइल आदि लूट लिए थे।
विज्ञापन


छोटी लाइन पर लूट होने की सूचना पर मैं पहुंचा था। जांच में पता चला कि लुटेरे नकदी लूटने में कामयाब नहीं हुए हैं। पीड़ित के बयान पर अज्ञात युवकों के खिलाफ लूट का मामला दर्जकर लिया गया है। आरोपियों की तलाश की जा रही है। आसपास लगे सीसीटीवी की फुटेज खंगाली जा रही है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
- आदर्शदीप सिंह, डीएसपी हेडक्वार्टर यमुनानगर।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें