फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खाली प्लाट में मृत मिला एक दिन का नवजात

Thu, 05 Jan 2017 11:38 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, यमुनानगर।
विज्ञापन
child dead body - फोटो : AmarUjala
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

यमुनानगर। जगाधरी की विजय कॉलोनी में खाली पड़े प्लॉट के पास से एक दिन का नवजात बच्चा मृत अवस्था में मिला। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने नवजात बच्चे के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के बाद जांच शुरू कर दी।
जानकारी के अनुसार विजय नगर कॉलोनी में बुधवार देर रात निवासियों ने खाली पड़े प्लाट के पास कुत्तों के झुंड को कुछ नौंचते हुए देखा। पास जाकर पाया कुत्ते एक मृत पड़े नवजात बच्चे को खा रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने इसकी सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आसपास पता किया, लेकिन बच्चे के बारे कुछ पता नहीं चल पाया। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर देर रात सिविल अस्पताल जगाधरी के शव गृह में रखवा दिया। गुरुवार को पोस्टमार्टम के बाद मामले की जांच शुरू कर दी। नवजात बच्चा एक दिन का बताया जा रहा है, जिसका  डीएनए टेस्ट कराया जाएगा।
वर्जन
शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराने के बाद जांच शुरू कर दी गई है। फिलहाल पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज की लिया है।
सुनील कुमार, प्रभारी, थाना शहर जगाधरी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें