फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सूने घर का ताला तोड़कर चोरों ने चुराया हजारों रुपये का सामान

Wed, 23 Nov 2016 12:12 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो यमुनानगर।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
 रामपुरा कॉलोनी में चोरों ने सूने घर का ताला तोड़कर 45 हजार रुपये का सामान चोरी कर लिया। वहीं चोरों ने गांव मुजाफत में लगे विद्युत निगम के ट्रांसफार्मर से उपकरण चोरी कर लिए। पुलिस ने दोनों मामलों की जांच के बाद अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी।
रामपुरा कॉलोनी निवासी हरजीत सिंह ने शहर यमुनानगर पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह परिवार के सदस्यों के साथ घर का ताला लगाकर किसी काम से बाहर गया था। जब वह घर वापस लौटे तो गेट का लगा ताला टूटा हुआ था और अंदर जाकर देखा तो अलमारी खुली पड़ी हुई थी और सामान बिखरा पड़ा था। जांच करने पर उसने बताया कि चोरों ने घर से 45 हजार रुपये की कीमत के आभूषण व अन्य सामान चोरी कर लिया। पुलिस ने मामले की जांच के बाद कार्रवाई शुरू कर दी।
विज्ञापन

उधर, विद्युत निगम बिलासपुर सर्कल के एसडीओ सुदेश ने बताया कि निगम का एक ट्रांसफार्मर गांव मुजाफत में लगा हुआ है। उसे सूचना मिली थी कि चोरों ने उक्त ट्रांसफार्मर से उपकरण चोरी कर लिए। सूचना मिलते ही उसने मौके का मुआयना किया। जांच के दौरान ट्रांसफार्मर से करीब 25 हजार रुपये के उपकरण गायब मिले। उसने चोरी की सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने मामले की जांच के बाद कार्रवाई शुरू कर दी।
विज्ञापन


-पंचायती जमीन से खैर के पेड़ चोरी
वन विभाग के कर्मचारी सोना सिंह ने बताया कि गांव बहादुरपुर  के रकबे में खैर के पेड़ लगे हुए हैं। चोरों ने उक्त जमीन से 35 हजार रुपये की कीमत के खैर के पेड़ चोरी कर लिए। उसने चोरी की सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने मामले की जांच के बाद कार्रवाई शुरू कर दी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें