फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Haryana: यमुनानगर में हेड कांस्टेबल को डंपरों से कुचलने का प्रयास, अवैध हथियार तान की लूटपाट

Tue, 12 Sep 2023 11:27 PM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, यमुनानगर (हरियाणा)

सार

खनन सामग्री से भरे डंपरों का पीछा करने पर माफिया ने वारदात को अंजाम दिया। माफिया ने उस पर धारदार हथियारों और डंडों से भी हमला कर दिया। नगली खनन जोन की घटना है। शिकायत पर दो नामजद समेत 10 अन्य पर केस दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हरियाणा के यमुनानगर में अवैध खनन सामग्री से भरे डंपरों का पीछा कर रहे हेड कांस्टेबल विरेंद्र सिंह को खनन माफिया ने कुचलने का प्रयास किया। इसके बाद माफिया ने उस पर धारदार हथियारों और डंडों से भी हमला कर दिया। आरोप है कि इस दौरान माफिया ने उस पर अवैध हथियार तान कर उससे नकदी व दस्तावेज भी लूट लिए। उक्त आशय की शिकायत पर छछरौली पुलिस ने मामले में दो लोगों को नामजद करते हुए 10 अन्य पर हत्या के प्रयास, लूट व अन्य धाराओं में केस दर्ज किया है।

विज्ञापन


हेड कांस्टेबल विरेंद्र सिंह ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह हरियाणा पुलिस में कर्मचारी है। उसकी खनन विभाग के नगली जोन में ड्यूटी लगी हुई है। 10 सितंबर की रात वह नगली जोन में अवैध खनन को लेकर गश्त कर रहा था। रात लगभग 11 बजे वह नगली जोन में अवैध खनन की सूचना पर पहुंचा। यहां पर बिना नंबर प्लेट के दो डंपरों में अवैध खनन सामग्री भरी हुई है।

उसने उन्हें रोकने के लिए इशारा किया, लेकिन चालकों ने डंपर रोकने की बजाय गति तेज कर दी। आरोप है कि इस दौरान आरोपियों ने उस पर डंपर चढ़ाने का प्रयास किया। किसी तरह से उसने एक तरफ कूद कर जान बचाई। शोर सुनकर कुछ लोग वहां पर एकत्र हो गए। उसने उनके साथ मिलकर डंपरों को पकड़ने के लिए पीछा करना शुरू कर दिया।
विज्ञापन


डंपर चालकों ने लेदी रोड पर गाड़ियों का जैक उठाकर अवैध खनन सामग्री से खाली कर दिया। इसके बाद वहां पर दो कारों में 10-12 लोग पहुंचे, जिन्होंने उसकी कार के आगे अपनी कारें अड़ा कर रोक लिया। कारों के अंदर से युवक गंडासियां, डंडे व अन्य हथियार लेकर उतरे। आरोपियों ने उससे गाली गलौज करते हुए उस पर हमला कर घायल कर दिया।

इस दौरान उसके साथ माफिया का पीछा कर रहे नेत्रपाल की बाजू पर भी नुकीला हथियार लगा, जिससे वह घायल हो गया। आरोप है कि इस दौरान एक बदमाश ने अवैध हथियार तान कर उसकी जेब से उसका आईडी कार्ड, 1200 रुपये की नकदी छीन ली। इसी तरह उसके साथी नेत्रपाल के गले से सोने की चेन भी छीन ली। आरोपियों ने उस पर जानलेवा हमला कर उनके साथ लूटपाट की। इसके बाद सभी बदमाश उन्हें जान से मारने की धमकी देकर वहां से फरार हो गए।

थाना प्रभारी छछरौली जगदीश चंद्र का कहना है कि हेड कांस्टेबल की शिकायत पर जाटोवाला निवासी समसू और साजिद को नामजद करते हुए 10 अन्य के खिलाफ लूट व हत्या के प्रयास समेत विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। मामले की जांच की जा रही है। जल्द आरोपियों की पहचान कर उन्हें गिरफ्तार किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें