फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hisar: दहेज में कार न मिलने पर जहर देकर विवाहिता की हत्या का आरोप, पति समेत छह पर केस दर्ज

Tue, 12 Sep 2023 10:39 PM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार (हरियाणा)

सार

ऋतु का उपचार रोहतक के एक निजी अस्पताल में चल रहा था। मृतका के मायके वालों ने उसके पति समेत छह ससुरालजनों पर जहर देकर मारने का आरोप लगाया है। पति समेत छह पर केस दर्ज किया गया है। 
विज्ञापन
एफआईआर की प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हरियाणा के हिसार जिले के लाडवा गांव में रहने वाली 23 वर्षीय विवाहिता को दहेज में कार न लाने पर ससुरालवालों द्वारा जहर पिला देने का आरोप सामने आया है। ऋतु का रोहतक के एक निजी अस्पताल में उपचार चल रहा था, जहां सोमवार को मौत हो गई। मृतका के मायके वालों ने उसके पति समेत छह ससुरालजनों पर जहर देकर मारने का आरोप लगाया है। सदर थाना पुलिस ने 6 के खिलाफ दहेज हत्या का केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन


पुलिस को दी गई शिकायत में भिवानी के आलमपुर निवासी सोमबीर ने बताया कि 3 अप्रैल 2022 को बेटी ऋतु की शादी गांव लाडवा के प्रदीप के साथ की थी। पति प्रदीप, ससुर राजकुमार, ननद ममता, सास कमला, जेठ प्रवीण व जेठानी गीता दहेज में मिले सामान से संतुष्ट नहीं थे। दहेज में कार न देने का उलाहना देकर बेटी को प्रताड़ित करने लगे।

बेटी का घर बस जाए इसको लेकर सामाजिक स्तर पर मामला सुलझाने का प्रयास किया था, लेकिन उसके बाद भी ससुरालवाले से परेशान करते थे। ससुरालजनों से परेशान होकर बेटी 3 सितंबर को घर आ गई। इसके बाद दामाद प्रदीप उसे ले गया।
विज्ञापन


10 सितंबर को पता चला कि बेटी को रोहतक के एक अस्पताल में भर्ती कराया है। जब अस्पताल पहुंचे तो बेटी ने बताया कि ससुरालजनों ने उसे जहरीला पदार्थ पिलाया है। कुछ देर बाद बेटी की मौत हो गई। सदर थाना पुलिस ने प्रदीप समेत छह अन्य के खिलाफ दहेज हत्या का केस दर्ज किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें