फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्लॉट दिलवाने के नाम पर हड़पे पांच लाख रुपये

Thu, 26 Nov 2015 12:31 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला /यमुनानगर
विज्ञापन
विज्ञापन
मधु कालोनी निवासी धर्मपाल ने शहर थाना पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वर्ष 2012 में वह प्लॉट की तलाश में था। इस दौरान उसकी मुलाकात मधु कॉलोनी निवासी सुनील गिल और ग्रीन पार्क निवासी सुरेंद्र कुमार के साथ हुई। आरोपियों ने उसे बताया कि वह प्लॉट खरीदने और बेचने का कार्य करते हैं। वह उसे प्लॉट दिलवा देंगे। आरोपियों ने उसे गधौली में एक प्लॉट दिखाया। 47 सौ रुपये प्रति गज के हिसाब से प्लॉट का सौदा तय हो गया।
विज्ञापन


तीन अगस्त 2012 को आरोपियों ने उससे प्लॉट के बयाने के रूप में पांच लाख रुपये ले लिए और जल्द ही प्लॉट की रजिस्ट्री करवाने का आश्वासन दिया। कई दिन गुजरने के बाद आरोपियों ने प्लॉट की रजिस्ट्री उसके नाम नहीं करवाई। उसने जब आरोपियों से इस बारे बात की तो उन्होंने कोई संतोष जनक जवाब नहीं दिया। दोबारा मुलाकात करने पर आरोपियों ने उसे प्लाट की रजिस्ट्री करवाने से मना कर दिया। उसने जब आरोपियों से पैसे वापस मांगे तो उन्होंने पैसे देने से मना कर दिया और जान से मारने की धमकी दी। उसने इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने मामले की जांच के बाद दोनों आरोपियों के खिलाफ धोखाधड़ी के आरोप में मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें