फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चार बदमाशों ने मारपीट कर युवक से लूटी सोने की चेन

Wed, 23 Nov 2016 11:49 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो यमुनानगर।
विज्ञापन
विज्ञापन
साढौरा थाना क्षेत्र के गांव रसूलपुर के नजदीक बाइक सवार चार युवकों ने सादिकपुर निवासी रविकांत से मारपीट कर सोने की चेन लूट ली। युवक साढौरा से वापस घर लौट रहा था। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और युवक की शिकायत पर चार अज्ञात युवकों के खिलाफ लूट का मामला दर्जकर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन

सादिकपुर निवासी रविकांत ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि मंगलवार को वह किसी काम से साढौरा गया था। काम समाप्त कर जब वह वहां से वापस घर लौट रहा था। साढौरा कालाअंब रोड पर गांव रसूलपुर के नजदीक जब वह पहुंचा तो पीछे से एक बाइक पर सवार होकर चार युवक आए। इससे पहले वह कुछ समझ पाता आरोपी युवकों ने उसे रोक लिया। इस दौरान आरोपियों ने उससे मारपीट कर उसके गले से सोने की चेन लूट ली और उसे धक्का देकर वहां से फरार हो गए। उसे इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलने पर साढौरा पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच की। जांच के बाद पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ लूट का मामला दर्ज कार्रवाई शुरू कर दी है। जांच अधिकारी एसआई बलवान सिंह का कहना है कि बाइक के नंबर के आधार पर आरोपियों की तलाश की जा रही है। जल्द ही आरोपियों को पकड़ लिया जाएगा।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें