फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वन दरोगा के सामने तोड़ा बेरिकेट का ताला

Tue, 20 Sep 2016 12:30 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, यमुनानगर।
विज्ञापन
विज्ञापन
यमुनानगर। खनन माफिया ने अवैध खनन रोकने के लिए लगाए गए बेरिकेट का ताला तोड़ दिया। जब वन दरोगा व वन रक्षक ने इसका विरोध किया तो आरोपियों ने उनके साथ धक्का मुक्की, गाली गलोच और जान से मारने की धमकी दी। घटना के समय आरोपी खनन सामग्री से भरी ट्रॉली लेकर कन्यावाला देवधर कच्चे रास्ते से देवधर की तरफ जा रहे हैं। घटना मजहैदवाला के नजदीक लगाए गए बेरिकेट पर हुई। पुलिस ने मामले में दो लोगों के खिलाफ अवैध माईनिंग, चोरी, सरकारी कार्य में बाधा पहुंचाने, अभद्र व्यवहार करने, जान से मारने की धमकी देने सहित विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्जकर लिया है। देर शाम तक आरोपी पुलिस गिरफ्त से बाहर थे।
विज्ञापन


वन विभाग सर्कल दादूपुर के वन दरोगा मंगतराम ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि मजहैदवाला वन क्षेत्र में खनन माफिया ने पुलिस से बचने और शॉर्टकट के चक्कर में जंगल क्षेत्र से कच्चे रास्ते बनाए हुए हैं। जिससे वन विभाग को नुकसान होता है। कुछ माह पूर्व वन विभाग की तरफ से देवधर से कन्यावाला को जा रहे कच्चे रास्ते पर गांव मजहैदवाला के नजदीक बेरिकेट लगाकर उस पर जंजीर बांधकर लॉक कर दिया गया। बेरिकेट पर अस्थाई रूप से रखे कर्मचारी यूपी के शेखूपुरा निवासी आसिफ को तैनात किया हुआ था। देर रात करीब पौने 11 बजे दो व्यक्ति अवैध खनन सामग्री से भरी ट्रॉली लेकर कन्यावाला से देवधर की तरफ जाने के लिए वहां पहुंचे।

आरोपियों ने अस्थाई कर्मचारी आसिफ से बेरिकेट खोलने को कहा। लेकिन आसिफ ने बेरिकेट खोलने से मना कर दिया। इस पर आरोपियों ने उसके साथ बहस और गाली गलौच करनी शुरू कर दी। जिसकी सूचना आसिफ ने उसे दी। आरोपियों ने इस दौरान जबरन बेरिकेट पर जंजीरों में लगा ताला पत्थर के साथ तोड़ दिया। सूचना मिलने पर वह वन रक्षक हुकम चंद के साथ तुरंत मौके पर पहुंचे। उन्होंने देखा कि दो व्यक्ति ट्रैक्टर ट्रॉली लिए बेरिकेट को तोड़ रहे है। जब उन्होंने आरोपियों को बेरिकेट तोड़ने से मना किया तो आरोपियों ने उनके साथ भी गाली गलौच करनी शुरू कर दी और उनके साथ धक्का मुक्की की। वन दरोगा मंगत राम ने बताया कि मामला अधिक बढ़ने पर उन्होंने सूचना अन्य वन्य कर्मचारियों को दी।
विज्ञापन


इससे पहले अन्य कर्मचारी मौके पर पहुंचते ही दोनों आरोपी उन्हें जान से मारने की धमकी देकर वहां से भाग गए। आरोपियों की पहचान गांव देवधर निवासी अरविंद व अमित के रूप में हुई। उन्होंने इसकी शिकायत खिजराबाद पुलिस को दी। पुलिस ने मामले की जांच के बाद आरोपी अरविंद व अमित के खिलाफ चोरी, अवैध खनन, अभद्र व्यवहार करने, सरकारी काम में बाधा पहुंचाने, जान से मारने की धमकी देने सहित विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज कर लिया है। समाचार लिखे जाने तक आरोपी पुलिस गिरफ्त से बाहर थे।

ताला और जंजीर भी साथ ले गए आरोपी :
वन दरोगा मंगत राम ने बताया कि बेरिकेट की जंजीर और ताला तोड़ने के बाद आरोपी उसे भी अपने साथ चोरी करके ले गए। आरोपियों ने जंगल में अनेक कच्चे रास्ते बनाए हुए हैं। अभद्र व्यवहार और धक्का मुक्की करने के बाद आरोपी अंधेरे का फायदा उठाकर मौके से भाग निकले। उन्होंने दूर तक आरोपियों को पीछा करने का प्रयास किया, लेकिन आरोपी हाथ नहीं लग पाए।

पुलिस पर खनन माफिया हावी :
खनन माफिया द्वारा सरकारी अधिकारियों व कर्मचारियों पर इससे पहले भी कई बार जानलेवा हमला, अभद्र व्यवहार और सरकारी काम में बाधा पहुंचाने की घटनाओं को अंजाम दिया जा चुका है। दो सप्ताह पहले खिजराबाद में खनन माफिया ने खनन विभाग के दो गार्डों को ट्रैक्टर से गिराकर कुचलने का प्रयास किया था। उससे पहले भी कई घटनाएं हो चुकी हैं। इससे साफ है कि खनन माफिया पर पुलिस व प्रशासन का कोई डर नहीं। खनन माफिया पुलिस पर हावी हो रहा है।  

वन दरोगा मंगतराम की शिकायत पर देवधर के दो लोगों पर उनके साथ चोरी व अवैध खनन करने, अभद्र व्यवहार करने, सरकारी काम में बाधा पहुंचाने, धक्का मुक्की करने, जान से मारने की धमकी देने सहित विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्जकर लिया है। आरोपियों की तलाश की जा रही है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन

- एएसआई शमशेर, जांच अधिकारी, थाना खिजराबाद।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें