फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लूट के इरादे से पंप मैनेजर को बदमाशों ने मारी गोली

Thu, 30 Jun 2016 12:50 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो यमुनानगर।
विज्ञापन
गाोली मारी - फोटो : ब्यूरो
विज्ञापन
जगाधरी-पावंटा नेशनल हाइवे 73 ए पर दिन दहाड़े पैट्रोल पंप के मैनेजर को बाइक सवार तीन बदमाशों ने लूट के इरादे से गोली मार दी। घायल होने के बावजूद मैनेजर ने बहादुरी दिखाते हुए विधानसभा अध्यक्ष कंवरपाल के गांव में मोटरसाइकिल मोड़ दी और एक मकान में घुस गए। गांव वालों के इकट्ठा होने पर बदमाश वहां से भाग गए। घायल मैनेजर को एक प्राइवेट अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।
विज्ञापन


बहादुरपुर निवासी देवेंद्र सिंह बैंस का डेरा साधु बेला के नजदीक नेशनल हाईवे पर बैंस फिलिंग स्टेशन के नाम से पैट्रोल पंप है। पेट्र्रोल पंप पर मैनेजर का कार्य उनका साला दविंद्र सिंह संभालते है। बुधवार दोपहर को दविंद्र सिंह पांच लाख 64 हजार रुपये लेकर अपनी बाइक से खिजराबाद के एक बैंक में जमा करवाने ले जा रहे थे। पैट्रोल पंप से निकलते ही बाइक सवार तीन बदमाश उनके पीछे लग गए। पंप से कुछ दूरी पर ही बदमाशाें ने दविंद्र सिंह पर पीछे से फायर किया। बदमाशों द्वारा चलाई गई गोली दविंद्र सिंह के पेट को छूकर निकल गई। इसके बाद बदमाशों ने दविंद्र को ललकारते हुए बाइक रोकने को कहा। बदमाशों द्वारा पीछा किए जाने पर दविंद्र सिंह ने नेशनल हाइवे 73 ए से बहादुरपुर गांव की ओर बाइक मोड़ दी।

इसके बाद बदमाशों ने भी उनके पीछे गांव की ओर अपनी बाइक मोड़ दी। दविंद्र सिंह का पीछा कर रहे बदमाशों ने एक और गोली चलाई जो दविंद्र सिंह के पेट में लगी। गोली लगने पर दविंद्र सिंह बाइक से नीचे गिर गए, लेकिन उन्होंने नोटों से भरा नहीं छोड़ा। घायल होने के बावजूद वह बैग लेकर गांव की ओर भागे और चंदन सिंह के मकान में घुस गए। पीछा कर रहे बदमाशों ने दविंद्र सिंह पर एक और फायर किया, लेकिन तब तक दविंद्र सिंह मकान के भीतर घुस चुके थे। गोली की आवाज सुनकर गांव के लोग अपने घरों से बाहर निकल आए। लोगों को देखकर बदमाश गांव से वापस भाग गए। चंदन सिंह ने बताया कि बदमाश बिना नंबर की बाइक पर थे। बहादुरपुर में बदमाशों ने दविंद्र सिंह का पीछा करते हुए गांव में जहां फायर किया उसके नजदीक ही विधानसभा अध्यक्ष कंवरपाल का निवास स्थान है। घायल दविंद्र सिंह ने फोन पर अपने जीजा को सारी बात बताई। इसके बाद गांव वालों ने घायल दविंद्र को यमुनानगर के एक निजी अस्पताल पहुंचाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें