फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नशा बंद करने का महिलाओं ने किया पुलिस चौकी में बवाल

Wed, 14 Dec 2016 12:09 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो यमुनानगर।
विज्ञापन
शराब फैक्ट्री
विज्ञापन

विज्ञापन
 नशा कारोबारियों पर कार्रवाई न करने पर महिलाओं ने सोमवार देर हमीदा पुलिस चौकी में जमकर हंगामा किया। महिलाओं की तादाद इतनी थी कि चौकी इंचार्ज को मौके पर सिटी थाना प्रभारी सहित महिला पुलिस बल बुलाना पड़ा। महिलाओं का हंगामा देख पुलिस अनान फानन में नशा कारोबारियों की धरपकड़ के लिए रात को ही निकल पड़ी, लेकिन पुलिस के हाथ कुछ न लगा। महिलाओं का आरोप है कि हमीदा क्षेत्र में बड़ी तादाद में लोग नशे का कारोबार कर रहे हैं। जबकि पुलिस देखकर भी कुछ नहीं कर रही है।
सोमवार देर शाम भारी संख्या में पुराना हमीदा क्षेत्र की कई कॉलोनियों की महिलाओं ने एकत्रित होकर चौकी पर कूच कर दिया। महिलाओं के साथ युवतियां व युवक भी थे। हमीदा चौकी पहुंच महिलाओं ने नशा कारोबार को लेकर खूब हंगामा किया। महिलाओं व क्षेत्र के अन्य लोगों ने पुलिस पर गंभीर आरोप लगाए। बेकाबू हंगामा देख चौकी इंचार्ज जसबीर सिंह ने इसकी सूचना थाना शहर यमुनानगर प्रभारी देवेंद्र कुमार को दी। देवेंद्र कुमार ने महिला थाना प्रभारी को सूचना दी और महिला पुलिस बल सहित मौके पर पहुंचे। उन्होंने महिलाओं का समझाने का प्रयास किया। लेकिन महिलाएं पुलिस को नशा कारोबारियों पर तुरंत कार्रवाई और गिरफ्तार करने की बात पर अड़ी रही। हंगामा शांत न होता देख चौकी व थाना पुलिस रात में भी ही नशा कारोबारियों की धरपकड़ के लिए निकल तो पड़ी, लेकिन हर बार की तरह खाली हाथ ही रही।
विज्ञापन


पुलिस दे रही नशे का बढ़ावा:
पुराना हमीदा निवासी शबनम, शांती देवी, हरनाम कौर, मनजीत, सायरा, ममता ने बताया कि हमीदा में दिन ब दिन नशे का कारोबार करने वालों की संख्या बढ़ती जा रही है। वहीं किशोर और नवयुवक भी इसकी जद में जा रहे हैं। क्षेत्र में खुले आम नशीले पदार्थ बिकते हैं। पुलिस गश्त के नाम पर औपचारिकता कर लौट जाती है। पुलिस की देखरेख में ही नशे का कारोबार फल-फूल रहा है। नशे के आदि हो चुके युवा जुर्म की राह पर चल पड़े हैं, क्षेत्र में चोरी और छेड़छाड़ की घटनाएं बढ़ गई हैं। महिलाओं ने आरोप लगाया कि यह सब पुलिस की मिलीभगत से हो रहा है।
विज्ञापन


दबाव बनाने के लिए हंगामा कर रहे हैं:
हमीदा चौकी इंचार्ज जसबीर सिंह का कहना है कि कुछ दिनों पहले पुलिस ने हमीदा क्षेत्र में अवैध वसूली करने के आरोप में कुछ लड़कों को पकड़ा था। जो लोग हंगामा कर रहे हैं ये उन्हीं के परिजन हैं। लड़कों पर दर्ज केस रफा दफा करने का दबाव बनाने के लिए चौकी में हंगामा किया जा रहा है। हालांकि उनका कहना है कि पुलिस नशे का कारोबार करने वालों पर नजर रखे हुए हैं। यदि कोई नशा बेचता पकड़ा गया तो उसके  खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें