फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पशु चोरी करने वाले पांच दबोचे

Wed, 14 Dec 2016 12:09 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, शामली
विज्ञापन
arrest - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
शामली। पुलिस ने क्षेत्र से पशु चोरी           करने वाले गैंग के पांच सदस्यों को चेकिंग के दौरान दबोच लिया। तलाशी में इनके कब्जे से चोरी का मिनी ट्रक और कटर सहित अन्य सामान मिला है। पूछताछ में बदमाशों ने बरला जट्ट और फुगाना में हुईं कई चोरियां कबूल की हैं। मंगलवार को रिपोर्ट दर्ज कर पांचों को जेल भेज दिया।
विज्ञापन


सोमवार रात शामली पुलिस क्षेत्र में चेकिंग कर रही थी। इस दौरान पुलिस ने मिनी ट्रक को रोक लिया। जिसमें पांच लोग बैठे थे। जब उनसे पूछताछ की तो वे भागने का प्रयास करने लगे। जिनको पुलिस ने घेराबंदी कर दबोच लिया। पुलिस ने कड़ी पूछताछ की तो पांच लोग पशु चोर गैंग के सदस्य निकले। बदमाशों ने बताया कि उन्होंने ट्रक हरियाणा के जींद से चोरी किया था। उसके बाद वह इस ट्रक को लेकर किसी भी गांव में जाते थे और वहां से पशुओं की चोरी करते थे। 

चोरों ने बरला जट शामली और फुगाना में भी चोरी की थी। पुलिस के अनुसार आसिफ, पास उर्फ शमशाद पुत्र बुदा, मूसा उर्फ मुस्तफा पुत्र भीका, गुलजान पुत्र रफीक निवासी बघरा थाना तितावी जिला मुजफ्फरनगर, सुभाष पुत्र रघुवीर अलमासपुर को पकड़ लिया। पुलिस ने इनके पास से चोरी का ट्रक, कटर और अन्य सामान बरामद कर लिया। उधर, कार्यवाहक कोतवाली प्रभारी केपी सिंह का कहना है कि पांचों के रिपोर्ट दर्ज कर चालान कर दिया है।
विज्ञापन


डेयरी से हजारों रुपये की चोरी
चौसाना। गांव खोड़समा निवासी विकेश कुमार की गांव में ही डेयरी है। उसने बताया कि मंगलवार दोपहर तीन बजे वह घर गया था। इसके बाद वह लौटा, तो दुकान में रखी लेक्टो स्कैन मशीन सहित अन्य कीमती सामान गायब था। पड़ोसी दुकानदारों ने उन्हें बताया कि गांव गढ़ी अब्दुल्ला खां निवासी युवक दुकान पर आया था। इसके बाद विकेश ने उस युवक से फोन पर वार्ता कर मशीन और अन्य सामान के बारे में पूछा, तो उसने इनकार कर दिया। आशंका है कि वही युवक दुकान से सामान चोरी करके ले गया है। विकेश ने चौसाना चौकी पुलिस को तहरीर देकर आरोपी युवक के खिलाफ कार्रवाई कराने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें