फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इनोवा का शीश तोड़, चार लाख का सामान चुराया

Thu, 28 Jan 2016 12:30 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला/यमुनानगर
विज्ञापन
विज्ञापन
थाना फर्कपुर क्षेत्र के अंतर्गत वीना नगर में बुधवार तड़के चोर इनोवा कार का शीश तोड़ कर 50 हजार रुपये व चार लाख रुपये का सामान चुरा कर ले गए।  फतेहाबाद के प्रवीण कुमार के परिवार के सदस्य इनोवा गाड़ी में वीना नगर में रहने वाले अपने रिश्तेदार के घर शादी समारोह में भाग लेने के लिए आए थे। कार सवार गाड़ी को गली में छोड़ कर चले गए, पीछे से चोरों ने वारदात को अंजाम दे दिया।
विज्ञापन


वीना नगर निवासी राज कुमार ने बताया कि शुक्रवार को उनकी बेटी की शादी है। बुधवार तड़के साढ़े तीन बजे फतेहाबाद निवासी उनका साला प्रवीण कुमार इनोवा गाड़ी में परिवार के साथ शादी समारोह में शामिल होने के लिए पहुंचा था। उनके घर की गली संकरी है, इसलिए प्रवीण ने गली के मोड़ पर ही इनोवा को खड़ा कर दिया। परिवार के सभी सदस्य घर आ गए और एक दूसरे से मिलने लगे। उनके परिवार के सदस्य आवभगत में लग गए और सभी लोग चाय पीने लग गया। सुबह करीब पांच बजे पड़ोसी अजय ने देखा कि गली के बाहर खड़ी गाड़ी का शीश टूटा हुआ है। उसने इसकी जानकारी उन्हें दी। वह तुरंत गाड़ी के पास पहुंचे।

उन्होंने देखा कि चोरों ने चालक वाली साइड का शीश तोड़ा और गाड़ी में रखा सामान चुरा कर ले गए। उन्होंने बताया कि चोर गाड़ी में छह बैग कपड़े के लगे गए, जिनकी कीमत करीब एक लाख रुपये होगी। इसके अलावा गाड़ी में चार हीरे व दो सोने की अंगूठियां, एक सोने की चैन, एक मोबाइल फोन, एक जोड़ी टॉप्स भी थे, जिन्हें चोर चुरा कर ले गए। गाड़ी में एलईडी भी रखी हुई थी, जो कि लड़की को देनी थी।
विज्ञापन


चोर एलईडी भी चुरा कर ले गए। इसके अलावा बैग में 50 हजार रुपये की नगदी भी थी। चोर करीब चार लाख रुपये का सामान चुरा कर ले गए। उन्होंने तुरंत इसकी सूचना फर्कपुर पुलिस को दी। पुलिस ने मौका कर जांच की, लेकिन कोई ठोस सुराग नहीं लगा। फर्कपुर पुलिस ने फतेहाबाद के गोबिंद राय गली निवासी प्रवीण कुमार की शिकायत पर केस दर्ज कर लिया है। उधर, जांच अधिकारी दल सिंह ने बताया कि केस में जांच शुरू कर दी गई है।
अलसुबह हुई वारदात से दहशत में लोग:
कालोनी में अलसुबह वारदात होने से लोग दहशत में हैं। कालोनी निवासी राज कुमार ने बताया कि गली संकरी होने की वजह से हमेशा गाड़ी को बाहर ही खड़ा करते हैं। पहले कभी भी ऐसी वारदात नहीं है। उन्होंने बताया कि चोरी सामान में से कुछ सामान बेटी की शादी में देना था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें