फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिर पर ईंट मारकर मौत के घाट उतारा

Sun, 01 Nov 2015 12:13 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला यमुनानगर
विज्ञापन
विज्ञापन
जगाधरी-यमुनानगर रोड स्थित बंसल आई केयर अस्पताल के नजदीक अज्ञात हमलावरों ने रजाइयां भरने का काम करने वाले एक व्यक्ति की सिर पर ईंटों से प्रहार कर हत्या कर दी।
विज्ञापन


मृतक गोलम बिहार के गांव जड़वापट्टी जिला मधीपुरा का रहने वाला था। शहर पुलिस ने मृतक के जीजा बिहार निवासी मोहम्मद जहांगीर की शिकायत पर अज्ञात के खिलाफ हत्या का केस दर्ज किया है। जांच अधिकारी एवं अर्जुन नगर चौकी प्रभारी ज्ञानचंद ने कहा कि फिलहाल हत्यारे का कोई सुराग नहीं लग पाया है। मामले की जांच की जा रही है।

शनिवार सुबह पुलिस को सूचना मिली कि बंसल आई केयर अस्पताल के  नजदीक एक जुलाहे गोलम की हत्या कर दी गई है। अर्जुन नगर चौकी प्रभारी ज्ञानचंद ने मौके पर पहुंच कर स्थिति का जायजा लिया। जांच अधिकारी ज्ञानचंद ने बताया कि हमलावर ने गोलम के सिर पर ईंटों से प्रहार कर वारदात को अंजाम दिया।
विज्ञापन


उसके गले में एक परना मिला है, जिसे देखकर कयास लगाया जा रहा है कि हमलावरों ने मारने से पहले उसका गला भी दबाया था। पुलिस के मुताबिक मृतक कई दिन से अस्पताल के नजदीक रजाइयां भरने का काम कर रहा था। शुक्रवार रात को काम निपटाने के बाद वह पास में बनाए गए छप्पर में सो गया था।

सुबह के समय आसपास के लोगों ने जब गोलम के शव को खून में लथपथ देखा तो इसकी सूचना पुलिस को दी।

पुलिस की मानें तो कुछ समय पहले ही गोलम को प्यार में धोखा मिला था। करीब एक साल पहले गोलम ने लव मैरिज की थी। हालांकि वह अपनी पत्नी के साथ खुशी से जीवन व्यतीत कर रहा था, लेकिन कुछ समय पहले उसकी पत्नी अपने तीन बच्चों के साथ फरार हो गई थी।
विज्ञापन


मृतक के परिजनों की मानें तो गोलम की किसी के साथ कोई रंजिश नहीं थी। मृतक के जीजा का कहना है कि गोलम हमेशा अपने काम से काम रखता था।

हत्यारे का सुराग लगाने के लिए पुलिस ने मौके पर एसएफएल टीम को भी बुलाया लेकिन अभी तक पुलिस के हाथ कोई ऐसा सुराग नहीं लगा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें