फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कैदी ने जेल वार्डन से की धक्का-मुक्की

Sat, 31 Oct 2015 12:12 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला यमुनानगर
विज्ञापन
विज्ञापन
जेल में जांच के दौरान एक कैदी द्वारा जेल वार्डन से अभद्र व्यवहार, धक्का-मुक्की तथा सरकारी काम में बाधा पहुंचाने का मामला सामने आया है। शहर पुलिस ने असिस्टेंट सुपरिंटेंडेंट सुभाष चंद की शिकायत पर कैदी के खिलाफ केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


शहर पुलिस को दी शिकायत में जेल के असिस्टेंट सुपरिंटेंडेंट सुभाष चंद ने कहा कि जेल वार्डन द्वारा नियमित रूप से जेल की जांच की जा रही थी। इस दौरान जेल में बंद सद्दाम उर्फ काला ने वार्डन के साथ अभद्र व्यवहार किया। जब उसे ऐसा करने से मना किया, तो वह धक्का मुक्की पर उतर आया।

मौके पर मौजूद अन्य कर्मचारियों ने सद्दाम को रोका। साथ ही मामले की जानकारी आला अधिकारियों को दी। सूचना मिलने के बाद अधिकारियों ने शहर पुलिस को सूचित किया।
विज्ञापन


पुलिस ने जेल का दौरा कर स्थिति का जायजा लिया और जेल सुपरिंटेंडेंट की शिकायत पर सद्दाम उर्फ काला के खिलाफ सरकारी काम में बाधा पहुंचाने, जेल वार्डन से अभद्र व्यवहार करने सहित अन्य धाराओं के तहत केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें