फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मृतक की शिनाख्त, हत्यारोपियों का सुराग नहीं

Mon, 26 Oct 2015 12:13 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला यमुनानगर
विज्ञापन
विज्ञापन
हुडा सेक्टर-18 के टाउन पार्क में ईंट मारकर की गई व्यक्ति हत्या के मामले में दूसरे दिन भी पुलिस हत्यारोपियों का सुराग नहीं लगा पाई। मृतक की शिनाख्त हुडा सेक्टर-17 निवासी विनोद के रूप में हुई। पुलिस ने शव परिजनों को सौंप दिया है। परिजनों के अनुसार मृतक विनोद शुक्रवार दोपहर को किसी काम से सेक्टर-18 में गया था।
विज्ञापन


परिजन रविवार सुबह हुडा चौकी पहुंचे। जब वे विनोद के लापता होने की शिकायत दर्ज करवाने लगे तो पुलिस ने उन्हें हुडा सेक्टर-18 के पार्क में हत्या के मामले के बारे में बताया। जहां पुलिस मृतक के पिता रामजतन को लेकर सिविल अस्पताल जगाधरी के पोस्टमार्टम हाउस में लेकर गई। रामजतन ने उसकी शिनाख्त अपने बेटे विनोद (26) के रूप में की।

रामजतन ने पुलिस को बताया कि उसका लड़का विनोद कई साल से हुडा सेक्टर-17 में रह रहा था। उसकी एक बाजू ठीक से काम नहीं करती है। दो दिन पहले वह साइकिल व मोबाइल अपनी पत्नी को देकर किसी काम से सेक्टर-18 में गया था।
विज्ञापन


वह अपनी पत्नी को बोलकर गया था कि थोड़ी देर का काम है, जल्द ही वापस आ जाएगा, लेकिन वह नहीं लौटा। विनोद की किसी के साथ दुश्मनी भी नहीं थी।

हत्या किसने और क्यों की इसका नहीं पता। मालूम हो कि हुडा के सेक्टर-18 स्थित टाउन पार्क में शनिवार सुबह पार्क के माली कर्णसिंह ने खून से लथपथ पड़ा व्यक्ति का शव देखा था। मृतक के सिर व चेहरे पर ईंटों से वार के निशान थे।
विज्ञापन


टाउन पार्क में हुई हत्या के मामले में व्यक्ति की शिनाख्त विनोद के रूप में हो गई है। हत्यारों की तलाश की जा रही है। मामले की जांच की जा रही है।
देवेंद्र सिंह, प्रभारी, हुडा चौकी, जगाधरी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें