फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी के सीएम का नजदीकी बताकर पहले ठगी की फिर दुराचार

Sun, 04 Oct 2015 12:16 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला यमुनानगर
विज्ञापन
विज्ञापन
खुद को यूपी के सीएम का नजदीक बताकर एक महिला को सरकारी नौकरी दिलवाने के नाम पर ठगने और उसके साथ दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। यमुनानगर थाना पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर भारत सेवक नगर निवासी एक व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी को कोर्ट में पेश कर दो दिन के रिमांड पर लिया है।
विज्ञापन


यमुनानगर की रहने वाली एक महिला ने पुलिस को शिकायत दी थी कि कुछ दिन पहले वह एक व्यक्ति के संपर्क में आई। उसने खुद को यूपी के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव का नजदीकी बताया। उस व्यक्ति ने महिला को लालद्वारा स्थित अपने आफिस बुलाया, जहां उसने यूपी के कई राजनेताओं के साथ खिंचवाई गई अपनी फोटो दिखाते हुए कहा कि उसका इन सभी से अच्छे ताल्लुकात हैं।

उस व्यक्ति ने महिला को भरोसा दिया कि वह उसकी यूपी में सरकारी नौकरी लगवा देगा। उस व्यक्ति ने महिला से सरकारी नौकरी लगवाने के एवज में नौ लाख रुपये और करीब 10 से 12 तोले सोने के गहने हड़प लिए। यही नहीं उसने एक दिन महिला को अपने आफिस में बुलाया और उसे नशीला जूस पिलाकर उसके साथ दुराचार किया। इसके बाद पीड़िता ने इसकी शिकायत पुलिस अधीक्षक को दी।
विज्ञापन


पुलिस अधीक्षक ने इसकी जांच का जिम्मा यमुनानगर थाना एसएचओ को सौंपा। पुलिस ने आरोपी व्यक्ति के घर जाकर उसे दबोच लिया। उसके घर की तलाशी लेने पर वहां से यूपी के सीएम का लेटर हेड व मुहरें भी बरामद हुईं।  पीड़िता का आरोप है कि उसके जैसी कई लड़कियां इस व्यक्ति की जालसाजी का शिकार बन चुकी हैं।

शिकायतकर्ता महिला को यूपी में सरकारी नौकरी दिलवाने के नाम पर उसकी रकम व जेवर हड़पने के आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। उसे रिमांड पर लेकर पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन

जोगिंद्र शर्मा, डीएसपी, हेडक्वार्टर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें