फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घर में घुसकर युवक पर तेजधार हथियारों से हमला, घायल

Mon, 31 Aug 2015 12:18 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला यमुनानगर
विज्ञापन
विज्ञापन
शाहपुर में पुरानी रंजिश के चलते घर में घुसकर हमला कर युवक को घायल कर दिया। युवक का उपचार अस्पताल में चल रहा है। वहीं एक अन्य स्थान पर बीच रास्ते रोक कुछ लोगों ने युवक पर हमला कर घायल कर दिया। दोनों मामलों में पुलिस ने छह लोगों को नामजद करते हुए एक  अन्य के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन


शाहपुर निवासी प्रवीण कुमार ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उनका पिछले कुछ दिन से गांव के रविकुमार व गुरदीप के साथ किसी बात को लेकर रंजिश चली आ रही है। आरोप है कि इसी रंजिश के चलते बीती देर शाम आठ बजे के करीब रवि व गुरदीप अपने एक अन्य साथी को लेकर उनके घर में घुस गया और उस पर डंडो से हमला कर दिया। हमले में वह गंभीर रूप से जख्मी हो गया।

शोर सुनकर आसपास के लोगों ने मौके पर पहुंचकर आरोपियों से उसे छुड़वाया और अस्पताल में भरती करवाया। बिलासपुर पुलिस ने प्रवीण की शिकायत पर आरोपी रवि, गुरदीप व कुलतार सिंह के खिलाफ घर में घुसकर मारपीट करने व जान से मारने की धमकी देने के आरोप में मामला दर्ज कर लिया।
विज्ञापन


उधर, जगाधरी के शंकर नगर निवासी संजीव अकील ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह दोपहर के समय किसी काम से गांव शाहपुर की ओर जा रहा था।  रास्ते में उसे गांव शाहपुर मोड के नजदीक जगाधरी की कालिंदी कालोनी निवासी डेविड दास अपने तीन अन्य साथियों के साथ मिल गया और उससे किसी बात को लेकर कहासुनी करने लगा।

उसने विरोध जताया तो आरोपियों ने उसे डंडो से पीटकर घायल कर दिया। शोर सुनकर आसपास के लोगों ने मौके पर पहुंचकर आरोपियों से उसे छुड़वाया और गंभीर हालत में अस्पताल में भरती करवाया। पुलिस ने संजीव अकील की शिकायत पर आरोपी डेविड दास, अभिषेक व अविनाश को नामजद करते हुए एक अन्य के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया। मामले में अभी किसी आरोपी को गिरफ्तार नहीं किया गया है।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें