फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पहले मारी गोली, फिर बेहोश होने तक पीटा

Tue, 06 Sep 2016 12:51 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,यमुनानगर
विज्ञापन
क्राइम - फोटो : ब्यूरो
विज्ञापन
यमुनानगर। निजी इंस्टीट्यूट गधौली में दोस्त को छोड़कर लौट रहे जगाधरी की वाल्मीकि बस्ती निवासी विकास पर पांच-छह युवकों ने हमला कर दिया। आरोपियों ने इस दौरान उस पर फायरिंग भी की। बताया जा रहा है कि चार-पांच राउंड फायर किए गए। इनमें से एक गोली युवक  की टांग में लगी।
विज्ञापन


इसके बाद आरोपियों ने युवक को बेरहमी से पीट-पीटकर अधमरा कर दिया। बेसुध हालत में युवक गधौली के खेतों में पड़ा मिला। उसकी बाइक दूर एक धान के खेत में मिली। मौके पर डीएसपी बिलासपुर सुभाष चंद, एसएचओ ओमप्रकाश पुलिस बल के साथ पहुंच गए। गंभीर हालत में युवक को जगाधरी सिविल अस्पताल में लाया गया। वहां से उसे पीजीआई चंडीगढ़ रेफर किया गया। मामले में पुलिस ने छह युवकों के खिलाफ हत्या के प्रयास, आर्म्स एक्ट आदि धाराओं में केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।

विकास के दोस्त रिंकू गागट ने बताया कि विकास की सुढैल निवासी सचिन के साथ पुरानी रंजिश है। सोमवार सुबह विकास अपने दोस्त को गधौली स्थित एक इंस्टीट्यूट में छोड़ने गया था। विकास वहां से बाइक पर जगाधरी लौट रहा था। आरोप लगाया कि रास्ते में गधौली के नजदीक सचिन ने अपने चार-पांच अन्य साथियों के साथ मिलकर उसे रोकने की कोशिश की। उनसे बचने के लिए विकास ने बाइक खेत में उतार दी। बाइक के खेत में फंसने पर वह पैदल भागने लगा।
विज्ञापन


इस पर आरोपियों ने पीछा कर विकास पर फायर कर दिए। फायरिंग में एक गोली टांग में लगने से वह गिर पड़ा। इसके बाद हमलावरों ने विकास को डंडों आदि से पीट का अधमरा कर दिया। विकास के बेसुध होने पर हमलावर मौके से भाग निकले। आसपास के लोगों ने खेत में युवक को बेसुध पड़ा देख तो इसकी सूचना पुलिस कंट्रोल रूम में दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने एंबुलेंस से युवक को गंभीर हालत में जगाधरी के सिविल अस्पताल पहुंचाया। पुलिस ने मामले में सुढैल निवासी सचिन, राहुल सैनी, पीयूष, मिंटू सहित छह लोगों के खिलाफ हत्या की कोशिश का केस दर्ज कर लिया है।

फायरिंग कर ग्रामीणों का भगाया :
रिंकू ने बताया कि जब आरोपी उसके दोस्त विकास को पीटने लगे तो कुछ ग्रामीण उसके बचाव के लिए आए थे। लेकिन, आरोपियों ने फायरिंग कर उन्हें भगा दिया। इसके बाद आरोपियों ने उसके दोस्त को जमकर पीटा। घटना के बाद ग्रामीणों में भी दहशत है।

सरेआम देता था धमकियां
रिंकू गागट ने बताया कि सचिन की विकास के साथ पुरानी रंजिश है। पहले भी सचिन अपने साथियों के साथ मिलकर विकास के साथ झगड़ कर चुका है। यह मामला कोर्ट में विचाराधीन है। कोर्ट में तारीखों पर आते समय आरोपियों ने सरेआम विकास को धमकाया था। वहीं कुछ लोगों ने मारपीट के पीछे किसी लड़की का हाथ होना भी बताया है।

गधौली में फायरिंग की सूचना पर पुलिस पहुंची थी। पुरानी रंजिश के चलते कुछ लोगों ने हमला किया था। पांच-छह लोगों पर हत्या की कोशिश का केस दर्जकर किया गया है। मामले की जांच की जा रही है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन

ओमप्रकाश, एचएचओ, थाना छप्पर।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें