फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamunanagar: फर्जी बिलों से बिजली निगम को लगाई दो करोड़ की चपत, धोखाधड़ी का केस दर्ज

Sat, 20 May 2023 06:14 PM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, यमुनानगर (हरियाणा)

सार

अधिकृत एजेंसी मेसर्स एसबी रोड लाइन पर पुलिस ने धोखाधड़ी का केस दर्ज किया है। फर्जी बिलों के भुगतान में निगम के अधिकारियों, कर्मचारियों की भी मिलीभगत होने का आरोप है।
विज्ञापन
यमुनानगर में बिजली निगम का एसई कार्यालय। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हरियाणा के यमुनानगर में कांट्रेक्ट पर काम करने वाली एजेंसी एसबी रोड लाइन बूटर मार्केट ससौली रोड ने फर्जी बिल लगाकर बिजली निगम को दो करोड़ से अधिक की चपत लगा दी। आरोप है कि निगम के अधिकारियों की मिलीभगत से एजेंसी ने बिजली बिलों का भुगतान कराया। मामला पकड़ में आने पर यमुनानगर डिवीजन के एक्सईएन पवन नरूला ने इसकी शिकायत पुलिस को दी। शहर थाना पुलिस ने आरोपी एजेंसी मसर्स एसबी रोड लाइन पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन


एक्सईएन पवन नरूला ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि ससौली रोड बूटर मार्केट स्थित मेसर्स एबी रोड लाइन बिजली निगम के कार्य कराने के लिए अधिकृत एजेंसी है। आरोप है कि एजेंसी ने फर्जी बिल बिजली निगम में जमा कराए और 20128255 रुपये का भुगतान निगम कार्यालय से करा लिया। वर्ष 2021-22 व वर्ष 2022-23 के दस्तावेजों की जांच की गई तो सामने आया कि कार्यालय में फर्जी बिल जमा कराए गए हैं। इसमें कार्यालय के कर्मचारियों व अधिकारियों की भी मिलीभगत के आरोप हैं।

एक्सईएन पवन का कहना है कि अभी आडिट किया जा रहा है। आडिट के बाद ही पूरी गड़बड़ी का पता लग सकेगा। मामले में किस किस कर्मचारी की मिलीभगत है, इसका भी जांच के बाद खुलासा होगा।
विज्ञापन


फिलहाल पुलिस ने मामले में फर्जी बिलों पर 20128255 रुपये के भुगतान कराने के आरोप में शहर पुलिस ने मेसर्स एसबी रोड लाइन एजेंसी के खिलाफ धोखाधड़ी का केस दर्ज किया है। जांच अधिकारी कुशलपाल का कहना है कि एक्सईएन की शिकायत पर आरोपी एजेंसी के खिलाफ मामला दर्ज कियागया है। जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें