फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

निकाह करने के बाद से हमीदा में तनाव, पुलिस ने एसआईटी का किया गठन

विज्ञापन
विज्ञापन
धर्म परिवर्तन कर विशेष समुदाय के युवक से निकाह करने के बाद हमीदा में तनाव की स्थिति बनी हुई है। पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए एसआईटी बनाई है। इसमें डीएसपी, सीआईए टू, साइबर एक्सपर्ट और महिला थाना की टीम होगी। निकाह करने वाले युवक व युवती की तलाश के लिए टीम ने शुक्रवार को भी कई स्थानों पर छापेमारी की। लेकिन उनका सुराग नहीं लग पाया। तनाव को देखते हुए युवती के घर के बाहर भी पीसीआर तैनात है। पुलिस ने इस मामले में कई लोगों को हिरासत में लिया हुआ है। पुलिस ने हमीदा के साथ-साथ उसके रिश्तेदारों व अन्य जगह से कुछ लोगों को हिरासत में लिया है।
विज्ञापन


ये है मामला :
बीती दस जून सोमवार सुबह करीब आठ बजे समुदाय विशेष का युवक नबील एक संगठन के कार्यकर्ता की 19 साल की लड़की को शादी का झांसा देकर अगवा कर लिया था। युवती के पिता का आरोप था कि आरोपी नबील ने साजिश के तहत उसकी बेटी को अगवा किया। इस दौरान आरोपी घर से छह-सात तोले सोने के गहने व 40-50 हजार रुपये की नगदी भी चोरी कर ले गए। इस साजिश में आरोपी युवक नबील की बहन नाबिया व साथी परवेज व जावेद समेत कई लोगों का हाथ बताया। बताया जा रहा है कि युवक ने पहले से प्लानिंग की हुई थी। प्लानिंग के तहत आरोपी नबील लड़की को अगवा करने के बाद पिंजौर स्थित मदरसे में ले गया। जहां काजी व मौलवी के साथ मिलकर पहले लड़की का नाम परिवर्तन कर नाम बदला। इसके बाद समुदाय विशेष के मौजिज लोगों की मौजूदगी में दोनों का निकाह पढ़ा गया। बुधवार को समुदाय विशेष के लोगों द्वारा लड़की की तरफ से हाईकोर्ट में सुरक्षा को लेकर याचिका अर्जी लगाई गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें