फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क हादसे में छह वर्षीय बच्ची की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
डबवाली। समाजसेवी ओम बाबा की 6 वर्षीय पोती मिठ्ठी का वीरवार शाम उत्तर प्रदेश में हुए एक सड़क हादसे में मौत हो गई। जबकि उसके पिता हैप्पी बाबा उर्फ हरीश घायल हो गए। हैप्पी बाबा अपने परिवार के साथ सत्संग में शरीक होने के लिए जा रहे थे।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार हैप्पी बाबा अपनी इनोवा कार में पत्नी सहित बेटी, बेटा व साले के साथ जा रहे थे। जबकि शेष संगत बसों में सवार थी। जैसे ही वह उत्तर प्रदेश के नगर पीलीभीत के समीप पहुंचे तो सामने से आ रही एक बस के साथ उनकी इनोवा की टक्कर हो गई। जिससे हैप्पी बाबा की पुत्री मिठ्ठी की मौत हो गई और हैप्पी बाबा घायल हो गए। सड़क हादसे की सूचना ओम बाबा के घर पहुंची तो आदर्श नगर मोहल्ले में शोक की लहर दौड़ गई। शुक्रवार शाम बाबा परिवार के सदस्य शव लेकर डबवाली पहुंचे और उसका अंतिम संस्कार किया गया। शव यात्रा में शहर की सामाजिक, धार्मिक संस्थाओं के प्रतिनिधियों सहित लोगों ने पहुंचकर नन्ही मिठ्ठी को नम आंखों से अंतिम विदाई दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें