फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अवैध खनन का खेल, चुहरपुर में पंचायती जमीन को भी खा गए माइनिंग माफिया

विज्ञापन
विज्ञापन
चुहड़पुर कला गांव में माइनिंग माफिया द्वारा कृषि योग्य भूमि ही नहीं बल्कि पंचायती जमीन में भी अवैध खनन करने का खुलासा हुआ है। गांव की करीब 10 एकड़ जमीन पर बड़े पैमाने पर अवैध खनन के निशान मिले हैं, लेकिन चौंकाने वाली बात यह है कि इस अवैध खनन के बारे में ग्राम पंचायत को कानों कान खबर नहीं लगी । यहां तक कि माइनिंग माफिया ने कुछ जगह पर सार्वजनिक रास्तों पर भी खुदाई कर दी। इस अवैध खनन के बारे में सरपंच की तरफ से भी ना तो खनन विभाग और ना ही पंचायत विभाग के अधिकारियों को शिकायत की गई। गांव के सरपंच ने भी यह कहकर पल्ला झाड़ लिया कि किसी भी ग्रामीणों ने इस अवैध खनन पर कोई आपत्ति नहीं जताई इसलिए इसकी शिकायत अधिकारियों को नहीं की गई।
विज्ञापन


लंबे समय से हो रहा है खनन
-लंबे समय से खनन माफिया चुहड़पुर कला की पंचायती जमीन में खनन कर रहे हैं और पंचायत ने उनके खिलाफ आज तक कोई कार्रवाई नहीं की है। खनन माफिया ने पंचायती जमीन में अवैध खनन करके पंचायत को करोड़ों रुपये का चूना लगाया हुआ है। उसके बावजूद भी गांव की पंचायत और सरपंच को इस बात की कोई सुध नहीं है कि पंचायती जमीन में जो खनन हो रहा है ज्ञात हो कि जिस गांव में अवैध खनन हो रहा हो उसको रोकने के लिए खनन विभाग की तरह पंचायत की भी पूरी जिम्मेवारी बनती है। चुहड़पुर कला में तो खनन माफिया अवैध खनन करके पंचायत की ही कई एकड़ भूमि निगल चुके हैं। इससे पहले पंचायती भूमि में अवैध खनन होने के मामले में भीलपुरा गांव का सरपंच सस्पेंड भी हो चुका है। उसके बावजूद भी चुहडपुर कलां के सरपंच को इस बात की कोई परवाह नहीं है।

अमर उजाला ने उठाया मामला
चुहडपुर गांव में माइनिंग माफिया द्वारा बड़े पैमाने पर अवैध खनन करने के मामले को अमर उजाला ने प्रमुखता से उठाया है। मामला संज्ञान में आने के बाद अब अधिकारियों की नींद टूटी है और बीडीपीओ छछरौली द्वारा मौके का मुआयना करने की बात कही जा रही है। इससे पहले ताजे वाला गांव में भी अवैध खनन और अवैध रूप से चल रहे स्टोन क्रशर और स्क्रीनिंग प्लांट के मुद्दे को उठाया गया था। चुहड़पुर गांव में भी कई अवैध स्क्रीनिंग प्लांट और स्टोन क्रशर पर अवैध खनन सामग्री को खपाया जा रहा है।
विज्ञापन


सरपंच का पक्ष
चुहड़पुर कला गांव के सरपंच का कहना है कि पंचायती भूमि में हो रहे अवैध खनन से किसी ग्रामीण को कोई एतराज नहीं है। अगर कोई ग्रामीण एतराज करता है तो खनन करने वालों के खिलाफ कार्रवाई कर दी जाएगी।
मौका कर कार्रवाई की जाएगी

यह मामला उनके संज्ञान में नहीं है। चुहडपुर कला पंचायत की पंचायती भूमि का दौरा किया जाएगा और अगर पंचायती भूमि से खनन किया गया है तो खनन करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

संजय टांक, बीडीपीओ।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें