फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रोजाना खून से लाल हो रही जिले की सड़कें, दो दिन में सात लोगों की गई जान

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
सड़कों पर तेज रफ्तार व लापरवाही जिले पर कहर बरसा रही है। सड़कें रोजाना खून से लाल हो रही हैं। लगातार दूसरे दिन तीन हादसों में चार लोगों की जान चली गई। दो दिन में सात लोगों की मौत हो चुकी है। इसमें बड़े हादसे नेशनल हाईवे-344 पर लगभग बीस किलोमीटर के अंतराल में हुए। औरंगाबाद के पास जहां ट्रक की टक्कर से बाइक सवार जीजा-साला की मौत हो गई। वहीं, सबलपुर के पास ट्रैक्टर-ट्राली में टकराने से कार में सवार बुजुर्ग की मौत हो गई। जबकि परिवार के तीन अन्य सदस्य घायल हो गए। परिवार पंजाब के फरीदकोट से अस्थियां विसर्जन के लिए हरिद्वार जा रहा था। एक अन्य हादसे में कार की टक्कर से साइकिल सवार की मौत हो गई। पुलिस ने सभी मामलों में आरोपी वाहन चालकों के खिलाफ केस दर्जकर जांच शुरू कर दी है।
ट्रक ने पीछे से बाइक में मारी टक्कर, जीजा-साला की मौत :
माडल कॉलोनी निवासी जसमीत सिंह ने बताया कि उनका गांव भूत माजरा के पास 22 साल से ईंटों का भट्टा है। उनके भट्टे पर जगाधरी की कुम्हार गली निवासी भारत भूषण (60) व उसके जीजा किशनपुरा दामला निवासी दुडा राम उर्फ नन्हा (62) काम करते थे। सुबह करीब 10.30 बजे वह कैल कलानौर बाइपास से अपनी कार में सवार होकर अपने भट्टे गांव भूत माजरा की तरफ जा रहा था। करेहड़ा चौक पर उसे भारत भूषण व उसका जीजा दुडा राम उर्फ नन्ना राम बाइक पर मिले। बातचीत करने के बाद वे दोनों एक बाइक पर सवार होकर भट्टा की तरफ चल पड़े। करेहड़ा चौक पर कुछ देर रुकने के बाद वह भी कार में सवार होकर अपने भट्टे की तरफ चल रहा। कैल कलानौर बाइपास पर जब वह गांव औरंगाबाद के पास पहुंचा तो भारत भूषण व उसका जीजा दुड़ा राम बाइक पर उसके आगे जा रहे थे। भारत भूषण बाइक चला रहा था। तभी सहारनपुर की तरफ से एक ट्रक बड़ी तेज गति से आया। आरोपी ट्रक ने लापरवाही से ट्रक चलते हुए पीछे से सीधी टक्कर भारत भूषण की बाइक में मारी। टक्कर लगते ही दोनों जीजा-साला बाइक समेत सड़क पर गिर गए और गंभीर रूप से घायल हो गए। ट्रक चालक कुछ देर के लिए रुका इसके बाद वहां से फरार हो गया। हादसे के बाद मौके पर आसपास के लोगों की भीड़ लग गई। उसने लोगों की मदद से दोनों को अस्पताल पहुंचाया। जहां चिकित्सकों ने दोनों जीजा साला को मृत घोषित किया।
विज्ञापन

दूसरा हादसा
-अस्तियां लेकर जा रहे परिवार की कार टैक्टर-ट्राली से टकराई, बुजुर्ग की मौत, तीन घायल
पंजाब के फरीदकोट के कीरतनगर निवासी अश्वनी ने बताया कि वह पंजाब पुलिस में है। दो दिन पहले उसके पिता चतर सिंह की मौत हो गई थी। शोक जताने के लिए हिमाचल प्रदेश के जिला कांगड़ा के गांव गुराल धार से उसके ताया कर्मचंद सिंह (70) भी परिवार के सदस्यों के साथ आए हुए थे। बुधवार को वह अपने पिता की अस्थियां विसर्जित करने के लिए कार में सवार होकर हरिद्वार जा रहे थे। कार में उनके साथ उसके ताया कर्मचंद, भतीजा ननदीश खोशला व भाभी राधिका सवार थे। कार ननदीश चला रहा था। कुछ परिवार के सदस्य उनके पीछे दूसरी कार में सवार थे। नेशनल हाईवे अंबाला जगाधरी रोड पर जब उनकी कार छप्पर के गांव सबलपुर के पास पहुंची तो उनके आगे लकड़ी से भरी ट्रैक्टर ट्रॉली व ट्रक जा रहा था। ट्रक ने ट्रॉली को ओवरटेक कर लिया। जब उनकी कार ट्रैक्टर-ट्रॉली को ओवरटेक करने लगी तो आरोपी ट्रैक्टर चालक ने लापरवाही से ट्रैक्टर ट्रॉली चलाते हुए अचानक उनकी कार के आगे कट मार दिया। अचानक ट्रॉली आगे आने पर कार की उसमें जोरदार टक्कर हो गई। कार ट्रॉली में टकराने से बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और कार में सवार लोग बुरी तरह से फंस गए। हादसे के बाद आरोपी चालक मौके से फरार हो गया। हादसे के बाद मौके पर लोगों की भीड़ लग गई। तब तक पीछे से दूसरी कार भी पहुंच गई। उनके परिजनों ने अन्य लोगों
की मदद से सूचना कंट्रोल रूम में दी। सूचना मिलने पर एंबुलेंस मौके पर पहुंची। लोगों ने कार में फंसे लोगों को बाहर निकाला और एंबुलेंस के माध्यम से अस्पताल पहुंचाया। जहां कुछ देर के बाद कर्मचंद की मौत हो गई।
विज्ञापन

तीसरा हादसा
-कार की टक्कर से दस फुट दूर सड़क पर गिरा साइकिल सवार, मौत :
नालागढ़ निवासी जय कुमार ने बताया ने बताया कि उसकी बहन मीना की शादी करीब 11 साल पहले यूपी के सहारनपुर जिले के गांव चुहड़पुर निवासी श्रवण कुमार (38) के साथ हुई थी। अब उसकी बहन व जीजा अपने बच्चों के साथ करीब आठ साल से जगाधरी की सत्संग विहार कॉलोनी में किराये पर रहते थे। उसका जीजा श्रवण कुमार जगाधरी में एक जमींदार के पास मजदूरी करके अपने परिवार का पालन-पोषण कर रहा था। हर रोज की तरह वह सुबह करीब पांच बजे अपने काम के लिए साइकिल पर निकला था। जब वह अंबाला जगाधरी रोड पर पुलिस लाइन जगाधरी से के पास पहुंचा तो छप्पर की तरफ से तेज गति से आ रही कार ने उसे टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोर से लगी कि उसका जीजा उछल कर करीब दस फुट दूर सड़क पर गिरा। सड़क पर उसका सिर लगने से फट गया। आरोपी कार चालक मौके से फरार हो गया। हादसे में बाद मौके पर लोगों की भीड़ लग गई। उन्होंने उसे अस्पताल पहुंचाया। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें