फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लापता हुई किशोरी से हुआ दुष्कर्म, आरोपी पर पोक्सो एक्ट का केस

विज्ञापन
विज्ञापन
यमुुनानगर। जगाधरी थाना क्षेत्र की कॉलोनी से लापता हुई किशोरी को युवक बहला फुसलाकर भगा ले गया था। आरोपी ने किशोरी के साथ दुष्कर्म किया। आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। किशोरी की मेडिकल जांच करवाई गई, तो उसमें दुष्कर्म की पुष्टि हुई। इसके आधार पर आरोपी के खिलाफ पोक्सो की धारा इजाद की गई है। इस मामले में जगाधरी थाने में केस दर्ज हुआ था।
विज्ञापन

बुड़िया गेट चौकी इंचार्ज राजपाल सिंह ने बताया कि कई दिन पहले क्षेत्र से किशोरी के लापता होने की शिकायत मिली थी। इसके आधार पर जांच की गई। जिसमें पता लगा कि किशोरी को पड़ोस में ही रहने वाला करनाल जिले के गांव गुमटू निवासी प्रदीप कुमार अपने साथ भगाकर ले गया है। आरोपी यहीं पर मजदूरी करता था। किशोरी को करनाल से बरामद कर लिया गया। उसकी काउंसलिंग करवाई गई। आरोपी को भी गिरफ्तार कर लिया गया। उसे कोर्ट में पेश कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें