फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तेज रफ्तार डंपर ने ट्रैक्टर-ट्राली में मारी टक्कर, एक घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
तेज रफ्तार डंपर ने ट्रैक्टर-ट्राली में मारी टक्कर, एक घायल
विज्ञापन

यमुनानगर। गेहूं लेने के लिए घर से ट्रैक्टर-ट्राली लेकर खेत जा रहे चालक को तेज रफ्तार डंपर चालक ने पीछे से टक्कर मार दी। टक्कर से चालक अपना नियंत्रण खो बैठा और ट्रैक्टर-ट्राली सड़क किनारे पेड़ से जा टकराई। जिससे चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। राहगीरों ने चालक को अस्पताल पहुंचाया और पुलिस को सूचना दी। हादसा बुधवार को गांव खजूरी के पास हुआ। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

गांव कलसौरा निवासी रमेश ने बताया कि बुधवार सुबह 8 बजे घर से ट्रैक्टर-ट्राली लेकर गेहूं निकलवाने खेत जा रहा था। जब वह शादीपुर जठलाना रोड पर खजूरी गांव के पास पहुंचा तो पीछे से आ रहे तेेज रफ्तार डंपर चालक ने उसे टक्कर मार दी। जिससे ट्रैक्टर-ट्राली अनियंत्रित होकर सड़क किनारे एक पेड़ से जा टकराया और वह घायल हो गया। राहगीरों ने ट्रैक्टर चालक को नाहरपुर के सरकारी अस्पताल पहुंचाया। वहीं इसकी सूचना लोगों ने पुलिस को दी। मौके पर पहुंची जठलाना पुलिस ने डंपर को कब्जे में लेकर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें