फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दंपती गया था रिश्तेदारी में, ताले तोड़ चोरों ने खंगाला पुस्तैनी मकान

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

यमुनानगर। छोटी लाइन निवासी गगनदीप के बंद पड़े पुस्तैनी मकान के ताले तोड़ चोरों ने घर को पूरी तरह खंगाल डाला। चोरों ने यहां से अलमारी एक लाख रुपये के गहने व अन्य सामान चोरी कर लिया। चोरी के समय गगनदीप की मां व पिता रिश्तेदारी में गए हुए थे। पुलिस ने मौके का मुआयना कर अज्ञात के खिलाफ चोरी का केस दर्जकर लिया है।
विज्ञापन

छोटी लाइन नजदीक पंचायती गुुरुद्वारा निवासी गगनदीप ने बताया कि वह प्राइवेट नौकरी करता है। उसके माता पिता का एक पुस्तैनी मकान छोटा लाइन पर पंचायती गुरुद्वारा के नजदीक है। उसके माता पिता कुछ दिन के लिए मकान का ताला लगाकर रिश्तेदारी में गए हुए थे। सोमवार को वह अपने मकान को देखने के लिए गया तो घर के बाहर का ताला टूटा मिला। अंदर जाकर देखा तो सामान बिखरा हुआ पड़ा था। अलमारी का भी ताला टूटा हुआ था। अलमारी के अंदर रखा हुआ सामान, एक हार, सोने की एक लाकेट चैन, सोने की दो चूड़ियां, सोने की दो अंगूठी जेंट्स, सोने की दो लेडिज अंगूठी, बालियां, टोपस व अन्य सामान गायब था। चोरी हुए आभूषणों की कीमत करीब एक लाख रुपये है। उसने चोरी की सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने मामले की जांच के बाद अज्ञात चोरों के खिलाफ केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी।
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें