फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घर को लॉक कर एक घंटे के लिए गई थी मार्केट, पीछे से दीवार फांद चोर अंदर घुसे, वापस आने पर बिखरा पड़ा मिला सामान 18-35-34

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

यमुनानगर। सत्संग विहार कॉलोनी में दंपती किसी काम से एक घंटे के लिए मार्केट चलेे गए। पीछे से चोर दीवार फांद कर घर में घुस गए। चोरों ने औजारों से घर के दरवाजे का लॉक को तोड़ा और अंदर घुसे। उन्होंने अलमारी में लगी चाबियों से उसे खोल दिया। और उसमें रखी 63 हजार रुपये की नकदी और पांच तोले गहने उड़ा ले गए। दंपती घर लौटा तो घटना का पता चला। कमरों में बिखरा सामान देखकर उनके पैरों तले जमीन खिसक गई। इसके बाद उन्होंने पुलिस केे इसके बारे में सूचना दी। मौके पर पुलिस के साथ फोरेंसिक टीम भी पहुंची। उन्होंने घटना से चोरी के तथ्य जुटाए। पुलिस ने शिकायत पर अज्ञात के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज कर लिया है।
बॉक्स
दंपती बोली, किसी काम से मार्केट गए थे
शहर जगाधरी पुलिस को दी शिकायत में सत्संग विहार कॉलोनी निवासी सुभाष चंद ने बताया कि सुबह उनका बेटा स्कूल चला गया था। उसके बाद वह अपनी पत्नी के साथ मार्केट में किसी काम से गए थे। जाने से पहले उन्होंने घर को अच्छे से लॉक कर दिया था। वापस आने में उन्हें एक घंट लग गया। पीछे सेे चोरों ने वारदात की। घटना के बारे में उन्होंने आसपास के लोगों से पूछा, लेकिन किसी ने कुछ नहीं बताया। इसके बात उन्होंने पुलिस केे इसके बारे में सूचना दी। मौके पर पुलिस के साथ फोरेंसिक टीम भी पहुंची। टीम ने मौके से चोरी के तथ्य जुटाए है। फिलहाल पुलिस ने पीड़ित व्यक्ति की शिकायत पर अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


चोरी की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची थी। घर में सारा सामान बिखरा हुआ पड़ा था। जांच करने पर 63 हजार की नगदी समेत पांच तोले सोने व चांदी की ज्वेलरी भी गायब मिली है। पीड़ित की शिकायत पर अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
-राकेश कुमार, जांच अधिकारी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें