फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नौकरी दिलाने का झांसा देकर युवती को अस्पताल बुलाया, रूम में ले जाकर किया दुष्कर्म

विज्ञापन
विज्ञापन
नौकरी दिलाने का झांसा देकर युवती को अस्पताल बुलाया, रूम में ले जाकर किया दुष्कर्म
विज्ञापन

यमुनानगर। सदर थाना के एक गांव निवासी युवती ने नौकरी दिलाने व शादी करने का झांसा देकर युवक पर दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है। आरोप है कि युवक ने अस्पताल में नौकरी दिलाने की बात कहकर अस्पताल के पास बुलाया और एक कमरे में ले जाकर उससे दुष्कर्म किया। पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर आरोपी युवक के खिलाफ दुष्कर्म करने के आरोप में केस दर्जकर लिया है।
विज्ञापन

सदर थाना क्षेत्र के गांव निवासी 23 वर्षीय युवती ने बताया कि वह बी टेक पास है। इन दिनों घर ही रहती है। पीरूवाला निवासी रोहित उनकी दूर की रिश्तेदारी में से लगता है। आरोपी रोहित उनके घर पर कई बार आया। रोहित ने उसे कहा कि उसकी पहुंच ऊपर तक है। वह उसको सरकारी नौकरी लगवा देगा और नौकरी लगवाने के झांसा देकर रोहित उससे फोन पर बात चीत करने लग गया। इस दौरान आरोपी ने फोन पर बातें कर उसे प्यार की बातों में उलझाना शुरू कर दिया। सितंबर 2018 में आरोपी ने उसे शहर के निजी अस्पताल में नौकरी लगवाने के लिए बुलाया। जब वह अस्पताल के पास पहुंची तो आरोपी ने उसे अस्पताल के पीछे प्लाट में बने कमरे में ले गया। आरोपी उसे कहने लगा कि वह उसके साथ शादी करेगा। इस तरह आरोपी ने नौकरी दिलाने व शादी का झांसा देकर उसके साथ दुष्कर्म किया। इसके बाद भी आरोपी ने उससे कई बार अस्पताल के नजदीक बने कमरे में कई बार दुष्कर्म किया। जब उसने आरोपी से इस बारे में बातचीत की तो उसने शादी करने से मना कर दिया। इसके बाद उसने इसकी शिकायत पुलिस को दी। पुलिस ने मामले में आरोपी के खिलाफ केस दर्जकर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें