फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लापता युवक का शाहपुरा के जंगल में पेड़ से लटका हुआ मिला शव

विज्ञापन
विज्ञापन
लापता युवक का शाहपुरा के जंगल में पेड़ से लटका हुआ मिला शव, परिजनों ने लगाया मारपीट कर युवक को इस तरह से फंदे पर लटकाने का आरोप
विज्ञापन

छछरौली। 4 मार्च से लापता युवक का शव शाहपुर के जंगल में पेड़ पर फंदे से लटका हुआ मिला। प्रत्यक्षदर्शियों ने इसकी सूचना परिजनों को दी। जिसके बाद मौके पर पहुंचकर युवक की पहचान हुई। जैसे ही मामले की सूचना पुलिस को मिली। पुलिस मौके पर पहुंची। यहां पुलिस के सामने परिजनों ने अज्ञात पर मारपीट कर उसे इस तरह फंदे पर लटकाने का आरोप लगाया है। फिलहाल पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया।
बॉक्स
जंगल में पेड़ से लटका हुआ था शव
थाना छछरौली प्रभारी कंवलजीत ने बताया कि मृतक युवक कुलदीप 26 वर्षीय निवासी छछरौली गनोली गेट के बारे में 4 मार्च को थाना छछरौली में लापता होने का मुकद्दमा दर्ज किया था। उसके बाद 10 मार्च रविवार के दिन युवक की लाश शाहपुर के जंगल में पेड़ से लटकी हुई मिली। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराकर 174 की कार्रवाई कर परिजनों को सौंप दिया है। पुलिस की मौजूदगी में परिजनों ने शव का अंतिम संस्कार करा दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

बॉक्स
4 मार्च से लापता था युवक
शाहपुरा के जंगल में पेड़ पर लटकी युवक की लाश पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो चुकी थी और उससे बदबू आ रही थी। लोगों का कहना है कि युवक शायद जिस दिन वह घर से लापता हुआ था। उसकी मौत उसी दिन हो चुकी थी और पांच-छह दिन तक किसी ने भी जंगल में युवक की लाश नहीं देखी। देखने से प्रतीत हो रहा था कि लाश 5-6 दिन पुरानी है। अप्रिय घटना से निपटने के लिए मौजूद रही पुलिस बल जंगल में मिली युवक की लाश को लेकर कस्बा छछरौली में तनाव का माहौल बना हुआ था। जिसको लेकर उप पुलिस अधीक्षक जगाधरी व भारी पुलिस बल शाम तक थाना छछरौली में मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें