फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सैर के दौरान कोटला रोड पर डंपरों से लगता था डर, पहली बार दोसड़का रोड गई तो हो गया हादसा

विज्ञापन
विज्ञापन
सैर के दौरान कोटला रोड पर डंपरों से लगता था डर, पहली बार दोसड़का रोड गई तो हो गया हादसा, एक की मौत
विज्ञापन

साढौरा। सड़क हादसे ने दो सहेलियों को एक-दूसरे से अलग कर दिया। एक ने दम तोड़ दिया और दूसरी को गंभीर चोटें आई है। हादसा साढौरा से दोसड़का चौक के बीच हुआ है। मामले में पुलिस ने वाहन चालक के खिलाफ लापरवाही से वाहन चलाने का केस दर्ज किया है। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया।
बॉक्स
डंपरों से लगता था डर इसलिए सैर के लिए दूसरा रोड चुना
साढौरा की रहने वाली 58 वर्षीय सलोचना पत्नी श्याम लाल सैनी और आशा रानी (आपस में पड़ोसी) हर रोज की तरह सुबह सवा पांच बजे घूमने निकली थी। लेकिन कोटला रोड पर ओवर लोड डंपर चलने से उन्होंने शुक्रवार इस रोड से जाने की बजाय दोसड़का रोड पर सैर के लिए मन बनाया था। जैसे ही वे दोसड़का चौके के आसपास पहुंची तो पीछे से आ रहे बाइक सवार ने सामने से आ रही ट्रैक्टर ट्राली से बचने के लिए महिला को टक्कर मार दी। टक्कर लगने के बाद वह रोड पर जा गिरी। सलोचना को ज्यादा चोट लगने से उसे अस्पताल ले जाया गया, लेकिन हालत खराब होने पर उसे रेफर कर दिया गया। और बीच रास्ते उसने दम तोड़ दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

बॉक्स
कोटला व दोसड़का रोड पर डंपरों की लगातार बढ़ रही संख्या
बता दें कि कोटला व दोसड़का रोड पर डंपरों की संख्या लगातार बढ़ रही है। जोकि कभी किसी बड़े हादसे का कारण बन सकते हैं। कुछ स्थानीय लोगों का कहना है कि डंपरों पर लगाम कसने के लिए प्रशासन को कई बार शिकायत कर चुकें हैं परंतु कोई कार्रवाई नहीं हो रही। जिससे लोगों में गहरा रोष है। यही नहीं दोनों रोड लिंक रोड और बाजार हैं। ऐसे में यहां से ओवर लोड डंपर निकलना और भी खतरनाक है। लोगों ने प्रशासन से मांग की है इनपर लगाम लगाई जाए।
वर्जन
मामले में वाहन चालक के खिलाफ लापरवाही बरतने का केस दर्ज किया गया है और शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया है।
-लोकेश कुमार, एएसआई।
फोटो- 22
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें