फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जट सत्र रहा हंगामेदार, शहर की सरकार ने पास किया 110 करोड़ रुपए का बजट

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विपक्ष के हंगामे के बीच शहर की सरकार ने पास किया 110 करोड़ रुपये का बजट
मीटिंग में विपक्ष के पार्षद पड़े भारी, बीजेपी पार्षद देखते रहे
खर्च 108 करोड़ रुपये का बताया, सरकार से ग्रांट की उम्मीद शून्य
अमर उजाला ब्यूरो
यमुनानगर। शहर की सरकार ने गुरुवार को साल भर के काम की रूपरेखा का खाका यानी बजट पेश कर दिया। पहले बजट की मीटिंग पूरी तरह हंगामेदार रही। महापौर मदन चौहान ने निकाय के आय-व्यय का ब्योरा दिया। नगर निगम ने कर मुक्त बजट पेश किया है। शहरवासियों पर कोई नया कर नहीं लगाया गया है और न ही कोई कर वृद्धि की गई। विपक्ष के हंगामे के बीच हाउस में 110 करोड़ रुपये का बजट तो पास हो गया। मीटिंग का समय सुबह 11 बजे का रखा गया था, जोकि आधा घंटा देरी से हुई। शहर की नई सरकार का यह पहला बजट है।
सत्र में उस वक्त माहौल गर्म हो गया। जब विज्ञापन मुद्दे पर चर्चा शुरू हुई। वार्ड 4 के कांग्रेसी पार्षद देवेंद्र सिंह ने कहा कि शहर में लगे फिजूल के होर्डिंग्स को हटा देना चाहिए। क्योंकि इनसे कोई इनकम होने वाली नहीं। केवल निर्धारित की गई साइट पर लगने चाहिए। जिसे सुनकर बीजेपी के पार्षद प्रवीन शर्मा बोल पड़े और कहा कि तुम्हारे भी तो लगे हुए हैं। इसी बात को लेकर दोनों में जमकर बहस हो गई। इसके बाद ट्रेड लाइसेंस को लेकर तीखी बहस हो गई। दोनों को मेयर मदन चौहान ने दखलअंदाजी कर चुप करवाना पड़ा।
विज्ञापन

बॉक्स
पार्षद पति को बाहर भिजवाया
कांग्रेस से वार्ड 13 की पार्षद निर्मल चौहान मीटिंग की शुरूआती दौर से काफी तेवर में दिखी। मीटिंग शुरू होने से पहले ही उन्होंने पार्षद सविता कांबोज के पति अनिल को बाहर जाने को कहा। उसके बाद उन्होंने मेयर से कहा कि यहां कोई बैठने का सिस्टम नहीं है तो यह कैसी मीटिंग है। इसके लिए अलग से स्थान होना चाहिए।
बॉक्स
पहले प्रोसिडिंग बुक पर साइन करवा लिए
इनेलो के वार्ड 8 के पार्षद विनोद मरवाह ने कहा कि यहां कैसी अटेंडस हमारे तो पहले प्रोसिडिंग बुक पर साइन करवा लिए गए है। अगर अटेंडस लगानी है तो उसके लिए अलग से रजिस्टर लगवाएं। हम इस पर साइन नहीं करेंगे।
बॉक्स
केवल कागजों में हो रही सफाई
वार्ड 15 के पार्षद प्रिंस शर्मा ने कहा मेयर साहब, शहर में कोई सफाई नहीं हो रही। केवल कागजों में ही सफाई हो रही है। हाथ में गंदगी फोटो लेकर बोले-ये हो रही सफाई। निगम का कोई कर्मचारी वार्ड में सफाई करने नहीं आता। लोगों की बातें हमें ही सुननी पड़ती हैं।
बॉक्स
100 नए डस्टबीन, पार्षद करें डिसाइड कहां लगाना है
मीटिंग के दौरान मेयर मदन चौहान ने कहा कि 100 नए स्टील के डस्टबीन मंगवाएं गए हैं। पार्षद डिसाइड कर लें इन्हें कहां लगाना है। क्योंकि वे तो चाहते हैं सभी वार्डों का विकास हो। वे जहां कहेंगे लगा दी जाएंगे।
बॉक्स
मीटिंग में इस पर लगी मोहर
मीटिंग में भाई कन्हैया साहिब चौक के पास बनी नगर निगम दुकानों का किराया बढ़ाने का प्रस्ताव भी पास हुआ। ताकि इससे ज्यादा इनकम हो सके। जिसका पार्षदों ने समर्थन किया। मेयर ने कहा कि शहर में निगम की काफी जगह है जोकि सालों से दबी पड़ी है। जिन्हें छुड़वाकर नए सिरे अलॉट करनी होगी। इससे काफी फायदा होगा। वहीं नक्शे बनवाने की ऑनलाइन प्रक्रिया में कुछ बदलाव किया जाए, जिससे लोगों को ज्यादा फॉरमिल्टी न करनी पड़े।
विज्ञापन

बॉक्स
ये है मुख्य आमदन का ब्यौरा
प्रॉपर्टी टैक्स-48 करोड़ रुपये
स्टांप ड्यूटी-18 करोड़ रुपये
सेल ऑफ लैंड-10 करोड़ रुपये
डवलपमेंट चार्ज-5 करोड़ रुपये
रेंट-6 करोड़ रुपये
इलेक्ट्रिसिटी ड्यूटी-6 करोड़ रुपये
फायर टैक्स: 2 करोड़ रुपये
सेनिटेशन टैक्स-2 करोड़ रुपये
अन्य-12 करोड़ 40 लाख रुपये
वर्जन
मीटिंग में 110 करोड़ रुपए का बजट पार्षदों की सहमति से पास हो गया है। नगर निगम का खर्च करीब 108 करोड़ है। इस तरह दो करोड़ इस बजट में स्टाफ की सैलरी के अलावा विकास कार्यों पर खर्च किया जाएगा। तथा 100 नए आए डस्टबिनों को पार्षदों के ऊपर छोड़ दिया है उन्हें कहां-कहां लगवाना है।
-मदन चौहान, मेयर।
फोटो नंबर 1 से 5
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें