फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धुंध से हुई जीरो विजिबिल्टी, दो रोडवेज की बसें भिड़ी, छह घायल

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
धुंध से दृश्यता हुई शून्य, दो रोडवेज की बसें भिड़ी, सात घायल
अमर उजाला ब्यूरो
यमुनानगर। जिला में सोमवार को घना कोहरा छाया रहा। जिसके चलते दृश्यता शून्य बनी रही। सड़कों पर दृश्यता कम होने के चलते रादौर में रोडवेज की दो बसें आपस में भिड़ गई। तो दूसरी ओर जिला कोर्ट के पास बजरी से भरा एक ट्रक सड़क किनारे पलट गया। दोनों हादसों में सात लोग घायल हो गए। उधर, बस हादसे में घायल हुए यात्रियों का निजी अस्पतालों में भर्ती करवाया गया है। दरअसल, सुबह साढ़े सात बजे शहर में एसके रोड पर एस्सार पेट्रोल पंप के पास दिल्ली से यमुनानगर आ रही यमुनानगर डिपो की बस धुंध के कारण पेड़ से अचानक जा टकराई। इस दौरान उसके पीछे करनाल से यमुनानगर आ रही बस भी उससे जा टकरा गई।
सोमवार को धुंध के कारण जनजीवन अस्त व्यस्त हो गया। अलसुबह से ही कोहरे की चादर में जिला दोपहर तक लिपटा नजर आया। ऐसे में धुंध के कारण जनजीवन की रफ्तार धीमी पड़ गई। जिसका दिनचर्या पर गहरा प्रभाव पड़ा। उधर कृषि विभाग के अनुसार मौसम की यह धुंध गेहूं की फसल के लिए फायदेमंद बताई गई है जबकि बेलदार व हरी सब्जियों के लिए यह धुंध नुकसानदेह है। कोहरे का रेल यातायात पर भी गहरा प्रभाव पड़ा। कोहरे के कारण आधा दर्जन से अधिक ट्रेनें दो से तीन घंटे देरी से आई। ऐसे में यात्रियों को घंटों प्लेटफार्म पर ही बैठकर गाड़ियों का इंतजार करना पड़ा।
विज्ञापन

कुछ इस तरह रहा तापमान
घना कोहरा छाया रहने से दिनभर मौसम में ठंडक रही। सोमवार को अधिकतम 21 डिग्री व न्यूनतम 9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। बता दें कि पिछले दो दिन से कोहरे का प्रकोप है। जिसके चलते मौसम में ठंडक घुल गई है। दोपहर साढे़ 12 बजे कोहरा छटा, तब तक लोग घरों में कैद रहे। ठिठुरन बढ़ने से लोगों ने अलाव सेककर राहत पाई। उधर मौसम विभाग के अनुसार आने वाले दो दिनों में बरसात के आसार बने हुए हैं। इससे सर्दी ओर बढ़ेगी। उधर, मौसम में ठंडक घुलने से किसान खुश है क्योंकि कोहरा गेहूं की फसल के लिए फायदेमंद है। लेकिन यदि भारी बरसात होती है तो नुकसान भी हो सकता है। कृषि विभाग के अनुसार जिला में इस बार 85 हजार हेक्टेयर पर गेहूं और 30 हजार हेक्टेयर पर गन्ने की फसल खड़ी है।
विज्ञापन

6 से आठ फरवरी तक हो सकती है बरसात
वहीं मौसम विभाग के सुरेंद्र पाल का कहना है कि आने वाले दिनों में 6 से आठ फरवरी तक बरसात होने के आसार हैं। इन दिनों हवा में नमी होने के कारण तापमान घट रहा है और कोहरा बढ़ रहा है। बरसात के बाद मौसम में फिर से बदलाव आने से तापमान में गिरावट आएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें