फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दहेज उत्पीड़न के आरोप में आठ लोगों के खिलाफ केस दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
दहेज के लिए विवाहिता को पीटकर घर से निकाला, केस दर्ज
अमर उजाला ब्यूरो
यमुनानगर। फर्कपुर के जवाहर नगर निवासी महिला ने शादी में दहेज की मांग पूरी न होने पर ससुराल पक्ष के लोगों पर पीटकर घर से निकालने का आरोप लगाया है। विवाहिता ने इसकी शिकायत पुलिस को दी। पुलिस ने ससुराल पक्ष के आठ लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

जवाहर नगर कॉलोनी निवासी किरना ने महिला पुलिस थाने में दी शिकायत में बताया कि उसकी शादी 15 अप्रैल 2016 को पंजाब के मंसा जिले के मंसा मौहल्ला निवासी पवन कुमार के साथ हुई थी। शादी में उसके मायके वालों ने उसे जरूरत का सामान देकर विदा किया था। मगर शादी में दिए गए दहेज से उसका पति व ससुराल पक्ष के लोग खुश नहीं थे। शादी के बाद से ही आरोपी पति पवन कुमार, सास, ससुर, जेठ, जेठानी, ननद ने उसे पीटकर घर से निकाल दिया। उसने मायके पहुंचकर घटना की सूचना पुलिस को दी। जांच अधिकारी एसआई कुसुम ने बताया कि मामले की जांच के बाद चारों आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें