फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चोरी की बाइक यूपी लेकर जा रहा युवक गिरफ्तार, तीन बाइक की बरामद

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
चोरी की बाइक यूपी लेकर जा रहा युवक गिरफ्तार, तीन बाइक की बरामद
एंटी व्हीकल थेफ्ट सेल की टीम नेे चोरी की सहित आरोपी को दबोचा
अमर उजाला ब्यूरो
यमुनानगर।
एंटी व्हीकल थेफ्ट सेल इंचार्ज रमेश कुमार ने बताया कि उन्हें सूचना मिली थी कि जगाधरी-अंबाला रोड से होते हुए एक युवक चोरी की बाइक पर बेचने के लिए उत्तर प्रदेश की ओर जा रहा है। सूचना मिलने पर एएसआई श्याम लाल की टीम ने कैल कचरा प्लांट के पास नाकाबंदी कर वाहनों की जांच शुरू कर दी। कुछ देर बाद अंबाला की ओर से बताई गई चोरी की बाइक पर एक युवक आता दिखाई दिया। जब उसे रोककर पूछताछ की गई तो बाइक चोरी की निकली। आरोपी की पहचान उत्तर प्रदेश के जिला मुज्जफरनगर के गांव खेड़ा मस्तान निवासी आकाश के नाम से हुई। आरोपी सरसावा में किराए के मकान में रहता है। आरोपी को कोर्ट में पेश कर रिमांड पर लिया गया।
बॉक्स
तीन बाइक की बरामद :
पूछताछ में आरोपी से तीन बाइक बरामद हुई है, जिस बाइक पर आरोपी पकड़ा गया है, वह बाइक उसने अंबाला के कुराली गांव में स्थित मैरिज पैलेस से दो दिन पहले चोरी की थी। इसके अलावा साढौरा के आंबेडकर नगर से 17 जनवरी को एक बाइक और 21 जनवरी को हुड्डा सेक्टर 17 से भी बाइक चोरी की थी। यह दोनों बाइक पुलिस ने उसके सरसावा स्थित किराए के मकान से बरामद की है। अभी आरोपी से पूछताछ की जा रही है। पूछताछ में और खुलासे होने की उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बॉक्स
शादी समारोह में वेटर का काम करता था आरोपी :
इंचार्ज रमेश कुमार ने बताया कि आरोपी आकाश शादियों में वेटर का काम करता था। दो दिन पहले भी कुराली स्थित मैरिज पैलेस में काम के लिए गया था, लेकिन वहां काम नहीं मिला तो पैलेस के बाहर से बाइक चोरी करके ले आया। आरोपी पर उत्तर प्रदेश में भी चोरियां करता था। इसलिए वह अपने गांव में न रहकर सरसावा के किराए के मकान में रहता था। आरोपी चोरी की बाइकों के पार्ट निकाल कर बेचता था।
फोटो : 07
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें