फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गिरफ्तारी की मांग पर अड़े परिजन व सहपाठी, शव उठाने से किया मना, एडिशनल एसएचओ बोले, मेरे से आरोपी की फोटो लेलो, जहां दिखे बता दो,

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
पहले पेज की ये भी है लीड का दूसरा विकल्प
- गिरफ्तारी की मांग पर अड़े परिजन और सहपाठी, शव उठाने से किया मना, एडिशनल एसएचओ बोले, मेरे से आरोपी को फोटो ले लो, जहां दिखे बता दो, हम तुरंत करेंगे गिरफ्तार
- शादी का झांसा देकर युवती से किया था कई बार रेप, अब शादी मना करने पर फंदा लगाकर दी थी जान
- आरोपी युवक, उसके माता-पिता, भाई पर पुलिस ने रेप, आत्महत्या के लिए उकसाने के आरोप में की एफआईआर दर्ज
- युवती की मौत के विरोध में आईटीआई के छात्र भी पहुंचे, परिजनों ने हंगामा करने से रोके
- पब्लिक हेल्थ ऑफिस में चौकीदार के रूम में मृत मिली युवती का मामला
अमर उजाला ब्यूरो
यमुनानगर। पब्लिक हेल्थ विभाग के कार्यालय में चौकीदार के क्वार्टर में मिली युवती ने विभाग के कर्मी पेट्रोलमैन द्वारा शादी से मना करने पर फंदा लगाकर जान दी थी। आरोप है कि इससे पहले आरोपी कर्मी ने शादी का झांसा देकर युवती से कई बार दुष्कर्म किया था। युवती अंबाला की एक आईटीआई में पढ़ती थी और माडल टाउन स्थित एक बुटिक में भी काम करती थी। दो तीन दिन पहले भी युवती आरोपी कर्मी के घर गई थी। शादी को लेकर आरोपी कर्मी व उसके परिजनों ने उससे मारपीट की थी। जिसमें युवती के घुटने पर चोट लगी थी। शादी करने से मना करने पर युवती तभी से आहत थी। गुरुवार को भी आरोपी कर्मी ने कार्यालय में अपने चौकीदार पिता के कमरे में युवती को शादी के बारे में बात करने के लिए बुलाया था। आरोप है कि शादी से मना करने पर युवती ने कमरे में ही पंखे से फंदा लगा लिया। परिजनों ने देर रात पुलिस को आरोपियों के खिलाफ शिकायत दी। जिसके बाद पुलिस ने आरोपी पेट्रोलमैन, उसके चौकीदार पिता, माता व भाई के खिलाफ दुष्कर्म व आत्महत्या के लिए उकसाने के आरोप में एफआईआर दर्जकर ली है। शुक्रवार सुबह युवती का पोस्टमार्टम कराया गया। लेकिन परिजन व उसके सहपाठी गिरफ्तारी पर अड़ गए और शव उठाने से मना कर दिया। सहपाठियों ने गिरफ्तारी न होने पर हंगामा करने की बात कहीं, लेकिन परिजनों व पुलिस ने उन्हें समझाया। जांच अधिकारी व एडिशनल एसएचओ प्रमोद कुमार ने परिजनों को आश्वासन दिया कि वे लगातार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दे रहे है। लेकिन आरोपी घर से फरार है। मुख्य आरोपी की उसके पास फोटो है। उससे उसका फोटो ले लो, जहां कहीं भी आरोपी उन्हें नजर आए, उन्हें बता दे, वे तुरंत गिरफ्तार कर लेंगे। जिसके बाद परिजन शांत हुए और शव को उठाने को तैयार हुए।
विज्ञापन

बॉक्स
दो साल से था प्रेम प्रसंग :
फर्कपुर थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी व्यक्ति ने शहर पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसकी 22 वर्षीय लड़की अंबाला में एक आईटीआई में पढ़ती थी और माडल टाउन के एक बुटीक में भी काम करती थी। अब उन्हें पता चला है कि पब्लिक हेल्थ विभाग में पेट्रोलमैन के पद पर कार्यरत युवक का दो साल से उसकी बेटी के साथ प्रेम प्रसंग चल रहा था। आरोपी ने उसकी लड़की को शादी का झांसा देकर उसके साथ कई बार अवैध संबंध बनाए। शादी का झांसा देकर आरोपी उसकी लड़की को कई बार अपने मां बाप से मिलने के लिए ले गया। गुरुवार सुबह करीब साढ़े नौ बजे उसकी बेटी माडल टाउन स्थित बूटीक पर काम करने के लिए अपनी साइकिल पर घर से निकली थी। दोपहर दो बजे उसके पड़ोसी ने उन्हें सूचना दी कि आपकी बेटी निजी अस्पताल में दाखिल है। जिस सूचना पर वो अपनी पत्नी के साथ अस्पताल में पहुंचा। वहां पता चला कि उसकी बेटी की मौत हो चुकी है। जो पब्लिक हेल्थ कार्यालय से आरोपी कर्मी, एक लड़का व एक महिला उसे मृत अवस्था में अस्पताल में छोड़कर चले गए। उन्हें पता चला कि कार्यालय में आरोपी युवक के पिता चौकीदार का कमरा है। जहां पर आरोपी युवक अपने पिता के बदले ड्यूटी देने के लिए आया और उनकी बेटी को शादी की बात करने के लिए बुलाया। आरोपी युवक ने शादी करने से मना कर दिया। इससे दोनों में बहस हुई। इसके बाद उसकी बेटी ने फंदा लगा लिया। मौके पर कुछ कागजात भी जले हुए पड़े थे।
बॉक्स
शादी करने को कहा तो पीटा था बेटी को :
मृतका के पिता ने बताया कि तीन दिन पहले शादी की बात को लेकर उसकी बेटी आरोपी युवक के घर गई थी। जहां पर शादी करने की बात कहने पर युवक व उसके परिवार के लोगों ने उससे मारपीट की थी। इसमें उसकी बेटी के घुटने पर चोट आई थी। इसी से उसकी लड़की आहत थी। मृतका के पिता का आरोप है कि उसकी बेटी को आरोपी पेट्रोलमैन, उसके भाई, पिता व मां ने आत्महत्या के लिए उकसाया है। जिससे उसकी लड़की ने आत्महत्या की है। पुलिस ने मामले में चारों आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्जकर जांच शुरू कर दी है।

बॉक्स
ये था मामला
गुरुवार दोपहर को पब्लिक हेल्थ विभाग कार्यालय में चौकीदार के रूम में युवती की संदिग्ध हालात में मौत हो गई थी। उसके पास चुन्नी पड़ी हुई थी। कुछ कागजों में आग लगी हुई थी। छत के पंखे के पर मुढेे हुए थे। आनन फानन में युवती को निजी अस्पताल में ले जाया गया। जहां उसे मृत घोषित किया गया। मृतक युवती की शिनाख्त फर्कपुर के एक गांव निवासी के रूप में हुई थी। युवती का विभाग के पेट्रोलमैन के साथ प्रेम प्रसंग चल रहा था। उसी से मिलने के लिए युवती रूम में आई थी। मौके से पुलिस ने युवती का पर्स व मोबाइल भी बरामद किया था। देर रात करीब दस बजे युवती के पिता व अन्य परिजनों ने थाने में शिकायत दी।
विज्ञापन

वर्जन
युवती के सुसाइड मामले में आरोपी पेट्रोलमैन, उसके पिता, मां व बड़े भाई पर आत्महत्या के लिए उकसाने व रेप के आरोप में एफआईआर दर्ज कर ली गई है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तारी कर लिया जाएगा।
- इंस्पेक्टर नरेंद्र राणा, एसएचओ, थाना सिटी यमुनानगर।
फोटो : 14, 15 व 16
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें