फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खेलते हुए झगड़े की रंजिश में युवक पर रॉड से हमला कर किया घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
खेलते हुए झगड़े की रंजिश में युवक पर रॉड से हमला कर किया घायल
विज्ञापन

यमुनानगर। मुसींबल गांव में खेलते हुए दो पक्षों में झगड़ा हो गया। इसके बाद दोनों पक्षों का पंचायत में राजीनामा हो गया। राजीनाम के बाद जब एक युवक जगाधरी बस स्टैंड पर आया तो दूसरे पक्ष ने उस पर डंडों, रॉड व अनथ्य हथियारों से हमला कर दिया। जिसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने मामले में एक युवक को नामजद करते हुए चार-पांच अन्य पर एफआईआर दर्जकर ली है।
विज्ञापन

गांव मुसींबल निवासी नीरज कुमार ने बताया कि वह मेहनत मजदूरी का काम करता है। 26 दिसंबर को उनके गांव में खेलते समय गांव के ही सोहिल के साथ किसी बात को लेकर बहस हो गई थी। जिस बारे में 27 दिसंबर को गांव में ही पचांयती राजीनामा हो गया था। 28 दिसंबर को वह अपने निजी काम से जगाधरी आया था। जब वह दोपहर बाद करीब तीन बजे अपने गांव जाने लगा तो जब बस अड्डा जगाधरी के पास गांव का ही सोहिल अपने अन्य 4-5 साथियों के साथ हाथ में बिंडे व रॉड लेकर आए। आरोपियों ने उसका रास्ता रोककर उसको बिंडो व रॉडे से मारना शुरू कर दिया। जाते समय आरोपी उसे कह कर गए कि आज तो बच गया दोबारा फसा तो जान से मार देंगे। आसपास के लोगों ने उसे अस्पताल में भर्ती कराया। पुलिस ने मामले में आरोपी सोहिल को नामजद करते हुए उसके चार पांच अन्य साथियों पर एफआईआर दर्जकर ली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें