सुसाइड नोट छोड़ लापता हुए कारोबारी का तीसरे दिन भी नहीं लगा सुराग, दो लोग और लापता
यमुनानगर। पैसे के लेनदेन को लेकर इंडस्ट्री संचालक से परेशान होकर सुसाइड नोट छोड़ लापता हुए कारोबारी अश्वनी वर्मा को तीसरे दिन भी कोई सुराग नहीं लग पाया। इसके अलावा जिले के दो लोग और लापता हो गए। पुलिस ने इन मामलों में भी एफआईआर दर्जकर उनकी तलाश शुरू कर दी है। उधर, सुसाइड नोट छोड़ लापता हुए कारोबारी की तलाश पुलिस ने शनिवार को भी यमुना नहर, रेलवे लाइन व आसपास की। सिटी जगाधरी पुलिस जिले के सभी थानों व पड़ोसी जिलों के थानों में भी संपर्क बनाए हुए है लेकिन कारोबारी के बारे में कोई पता नहीं चल पाया। मामले को लेकर पुलिस ने शनिवार को जिन पर आरोप लगे है उनसे भी पूछताछ की। जिनका कहना था कि लापता हुए कारोबारी से उनका पैसे का लेनदेन है। कारोबारी ने उनके लगभग लाखों रुपये देने हैं।
हुडा सेक्टर की हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी जगाधरी निवासी किरण ने शिकायत में बताया था कि उसके पति अश्वनी वर्मा अमर विहार स्थित एक इंडस्ट्रीज में अंकित मंगला के पास सामान बेचने के एजेंट का करता है। इंडस्ट्री मालिक के साथ उसके पति का पैसे का लेनदेन चलता रहता था। कुछ दिन से उसका पति को अंकित मंगला द्वारा पैसों के लेनदेन को लेकर प्रताड़ित किया जा रहा था और उसका पति इस बात को उससे जिक्र करता था कि अंकित मंगला ने मेरे से कुछ कागजों पर यह कहकर हस्ताक्षर करवा लिए कि तेरी पैसों वाली कमेटी डालनी है। उसे अपने दोस्त के पास भी ले गया। उसने उससे 16 चैक ब्लैंक भी लिए। उसके पति ने उसे बताया था कि मुझसे कोरे कागजों पर साइन करके कोरे चैक देकर गलती हो गई। इस चीज को लेकर वह काफी परेशान था। किरण ने बताया कि अंकित मगंला ने उसके घर आकर मेरे सामने मेरे पति को सरेआम बेईज्जत किया। बीती 26 दिसंबर को वह अपने बेटे वंश को लेकर अपने मायके पानीपत गई थी। क्योंकि उसके लड़के की स्कूल की छुट्टियां पड़ने वाली है। शाम को उसके पास उसकी रेलवे बाजार जगाधरी निवासी ननद रश्मि वर्मा का फोन आया कि भाई अश्वनी वर्मा कल से घर पर नहीं आया। घर की जांच करने पर उन्हें सुसाइड नोट मिला। जिसमें उसने अंकित व उसके दोस्त सुंगधित पर तंग करने की बात कहीं है। पुलिस ने मामले में उसके लापता होने की एफआई की हुई है।
जांच अधिकारी एएसआई जगमाल का कहना है कि लापता हुए कारोबारी की तलाश की जा रही है। शनिवार को जिन पर आरोप लगे है, उन्हें चौकी बुलाकर पूछताछ की गई। उन्होंने पैसे के लेनदेन की बात बताई है। बाकि कार्रवाई लापता हुए व्यक्ति के मिलने के बाद होगी।
लालद्वारा कालोनी निवासी रेखा अग्रवाल ने बताया कि उसका लड़का 28 वर्षीय मोहित 24 दिसंबर को किसी काम से घर से बाहर गया था मगर उसके बाद वह वापस नहीं लौटा। काफी तलाश के बाद भी उसका कुछ भी पता नहीं चला। उसने अपने लड़के के लापता होने की सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने मामले की जांच के बाद अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी। उधर, साढौरा निवासी विमला देवी ने बताया कि उसका पति 55 वर्षीय नंदपाल घर से बिना बताए कहीं चला गया। काफी तलाश के बाद भी उसका कुछ भी पता नहीं चला। उसने पति के लापता होने की सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने मामले की जांच के बाद कार्रवाई शुरू कर दी।